Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

जापान ने चीन व उत्तर कोरिया को चेताया

जापान ने चीन व उत्तर कोरिया को चेताया

टोक्यो। जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने शनिवार को दिए अपने एक बयान से दुनिया को हैरान कर दिया है। उन्होंने चीन और उत्तर कोरिया के खतरे पर बात करते हुए कहा कि देश की रक्षा क्षमताओं को मजबूत किया जाएगा। जापान ग्राउंड सेल्फ डिफेंस फोर्स कैंप असाला में 800 सैनिकों के सामने किशिदा ने कहा कि जापान के आसपास सुरक्षा स्थिति में तेजी से बदलाव हो रहा है। अपनी रक्षा क्षमता को मजबूत करने के लिए हम दुश्मन के ठिकानों पर हमला करने की क्षमता जैसे विकल्पों से इनकार नहीं कर सकते।
फुमियो किशिदा ने बताया कि इसके लिए तैयारी शुरू हो चुकी है। उन्होंने कहा कि वह जापान के मध्यम अवधि के सुरक्षा प्रोग्राम के साथ-साथ राष्ट्रीय सुरक्षा और रक्षा से जुडे़ दिशा-निर्देशों की समीक्षा करने का आदेश दे चुके हैं। दरअसल उत्तर कोरिया ने हाल ही में कई अडवांस रॉकेट और मिसाइलों का परीक्षण किया है। जिससे इस बात की आशंका बढ़ गई है कि जापान की मिसाइल सुरक्षा इसके आगे काम नहीं आएगी। जिसके चलते सरकार अब दूसरे विकल्पों पर विचार कर रही है।

हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ