सात अफ्रीकी देशों के नागरिकों की यात्रा पर प्रतिबंध: बाइडन
वाशिंगटन। अमेरिका कोरोना वायरस के नए वैरिएंट के चलते दक्षिण अफ्रीका एवं सात अन्य अफ्रीकी देशों के गैर-अमेरिकी नागरिकों की यात्रा पर सोमवार से पाबंदी लगाएगा। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने ट्वीट करके लिखा है कि, डब्ल्यूएचओ ने एक नए कोविड वैरिएंट की पहचान की है, जो दक्षिणी अफ्रीका से फैल रहा है। एहतियात के तौर पर जब तक हमारे पास अधिक जानकारी नहीं है, मैं दक्षिण अफ्रीका और सात अन्य देशों से हवाई यात्रा पर प्रतिबंध लगाने का आदेश दे रहा हूं। बता दें कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने इसको लेकर सभी देशों को आगाह किया है। कोरोना पर डब्ल्यूएचओ के तकनीकी सलाहकार समूह ने अपनी समीक्षा के बाद कहा कि कोविड-19 का वैरिएंट बेहद संक्रामक है। समूह ने इसे सबसे चिंताजनक वैरिएंट करार देने की सिफारिश की है। डब्ल्यूएचओ ने इस वायरस को ओमिक्रॉन नाम दिया है। हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com