Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

जीकेसी ने किया ‘एक दीया शहीदों के नाम’ का आयोजन

जीकेसी ने किया ‘एक दीया शहीदों के नाम’ का आयोजन  सैनिकों की कुर्बानी को कभी नहीं भूलना चाहिए : राजीव रंजन प्रसाद 


 वीर जवानों की शहादत को देश कभी नहीं भूल सकता : डा. नम्रता आनंद 

हमारे संवाददाता जितेन्द्र कुमार सिन्हा की खास खबर 

दीपावली की पूर्व संध्या पर वीर शहीदों के सम्मान में ‘एक दीया शहीदों के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन जीकेसी (ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस) ने पटना के कारगिल चौक पर 03 नवम्बर (बुधवार) को किया। 

उक्त अवसर पर जीकेसी परिवार के सदस्यों ने शहीदों की याद में दीप जलाकर लोगों से दीपावली के त्योहार पर अपने घरों में एक दीया शहीदों के नाम जलाने का आह्वान किया। ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि देश के लिए प्राण न्योच्छवार करने से बढ़कर कुछ नहीं है। हमें सैनिकों की कुर्बानी को कभी नहीं भूलना चाहिए। हम भारतीय शहीदों के कर्जदार हैं। हमें सीमा पर संघर्ष करने वाले शहीदों की याद में एक दीया जलाना चाहिए। हम सब देशवासी अपने तीज त्योहार प्रसन्नता पूर्वक मनाते हैं, इसलिए कि हम सब अपने देश के अंदर सुरक्षित है और इसका श्रेय जांबाज सैनिकों को जाता है इसलिए हमारा भी फर्ज है कि दीपावली के मौके पर इन शहीदों को याद किया जाए। 

प्रदेश अध्यक्ष डा. नम्रता आनंद ने कहा कि हमे देश की सेना पर गर्व है। देश के वीर जवानों की शहादत को यह देश कभी नहीं भूल सकता। आज उन्हीं की वजह से हमारे देश की सीमा सुरक्षित और हम आजाद वातावरण में चैन की सांस ले रहे हैं। शहीदों ने हमारे देश के लिए खून बहाया है। सैनिक सीमा पर रक्षा करते हुए अपनी जान तक गंवा देता है। सैनिक सीमा पर जागता है तो हम चैन की नींद सोते हैं। ऐसे में प्रत्येक भारतीयों को दीपावली पर एक दीप शहीद सैनिक के नाम का भी जलाना चाहिए। 

 उक्त अवसर पर जीकेसी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक कुमार अभिषेक, मीडिया सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम कुमार, कला-संस्कृति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव अनुराग समरूप, संगठन मंत्री बलिराम जी,अनिल कुमार दास,  कदम के प्रदेश अध्यक्ष सैयद सबिउद्दीन, कला-संस्कृति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष दिवाकर कुमार वर्मा, रवि सिन्हा, सुशांत सिन्हा, पूजा चन्द्रा, नेहा प्रवीण, नीरव समदर्शी, सुभम कुमार समेत कई अन्य लोग उपस्थित थे।
दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |www.divyarashmi.com

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ