हिन्दी तू साहिल
डॉ इन्दु कुमारी,हिन्दी विभाग,मधेपुरा बिहार
हमारी आत्मा है भाषा
शहद सी मीठी है भाषा
भावों की है अभिव्यक्ति
त्रिभाषा में विविध शक्ति
हमारी हिन्दी बोली खड़ी
लगी सब भाषा की लड़ी
इनसे बढ़ते शब्द भंडार
विविधता में प्यार मनुहार
एकता के सूत्र में बाँधकर
ला बाँधा प्रेम की डोरी से
हिन्दी है राष्ट्र की शान
हमें इन पर है अभिमान
विचार संस्कृति की वाहक
समृद्धि की संवाहक है
वजूद हमारी ये हिन्दी है
हिन्दी ही हमारी है मैया
जिन्दगी जगत में तैरने
वाली एक मात्र है नैया
भाव करती इसमें श्रृंगार
तू साहिल औ मैं पतवार
जय हिंद
दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |www.divyarashmi.com

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews