Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

इंद्रधनुष पत्रिका शोधार्थियों के लिए सेतु

इंद्रधनुष पत्रिका शोधार्थियों के लिए सेतु 

 जहानाबाद । हिंदी दिवस के पूर्व संध्या पर सत्येन्द्र नारायण सिंह कॉलेज जहानाबाद के लाइब्रेरी कक्ष में कॉलेज की सृजनात्मकएवं शोध पत्रिका 2021 इंद्रधनुष  का अवलोकन करते हुए  जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन के उपाध्यक्ष साहित्यकार व इतिहासकार सत्येन्द्र कुमार पाठक ने कहा कि हिंदी समन्वय और संस्कृति की जनचेतना की भाषा है । एस. इन . सिन्हा कॉलेज जहानाबाद के हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. उमाशंकर सिंह के प्रधान सम्पादकत्व में प्रकाशित इंद्रधनुष में सृजनात्मक संलेख शोधर्थियों के लिए सेतु का कार्य करेगी । कॉलेज के हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. उमाशंकर सिंह ने कहा कि कॉलेज के छात्र एवं छात्राओं द्वारा 14 सितंबर को 'हिंदी दिवस'  के अवसर पर भाषण प्रतियोगिता 
हिंदी और राष्ट्रीय एकता , हिंदी और रोजगार और हिंदी की उपयोगिता  पर आयोजित किया गया है । इस प्रतियोगिता में 12 छात्र एवं छात्राएं चयनित किये गए है । हिंदी विश्व की प्राचीन, समृद्ध और सरल भाषाओं में से एक है। हिंदी भारत के अलावा और भी दुनिया के कई देशों में बोली जाती है। विश्व की भाषाओं का इतिहास रखने वाली संस्था एथ्नोलॉग के मुताबिक हिंदी दुनिया में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली तीसरी भाषा है । 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा ने एक मत से यह निर्णय लिया कि हिंदी ही भारत की राजभाषा होगी । साहित्यकार व इतिहासकार सत्येन्द्र कुमार पाठक ने कहा कि भाषाई रूपी नदियाँ हिंदी रूपी सागर में समाहित है । हिंदी एकता और अखंडता एवं समन्वय  का प्रतीक है । इस अवसर पर पुस्कालय के शिक्षक देवब्रत ने हिंदी पर विचार व्यक्त किए ।
दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |www.divyarashmi.com

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ