Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

श्रीराम

श्रीराम 

अयोध्या में श्रीराम के, नाम से सब काम हों,
सनातन का गौरव, अयोध्या नगरी पहचान हो।
सरयू की धार शीतल, सदा नीरा बन बहती रहे,
संत शिरोमणी हनुमान का, अयोध्या धाम हो।
निवास करते जिस धरा, बजरंग द्वारपाल बन,
स्वर्ग से सुन्दर अयोध्या, विश्व स्वाभिमान हो।
जन्म स्थान धाम से, जनकपुर ससुराल तक,
राम सीता- राम से, चहूं दिशा गुंजायमान हों।
स्वर्ग से देवता भी, पुलकित हो पुष्प वर्षा करें,
अयोध्या का गौरव हो, हिंदुत्व का अभिमान हो।
राम राज्य की कल्पना, रामायण में कही गयी,
जन जन के सपनों का भारत, अयोध्या मुकाम हो।
कनक भवन मां सीता का, आश्रय स्थल बना रहे,
कौशल्या केकैयी सुमित्रा, माताओं का वरदान हो।
सेवा समर्पण हनुमान सा, लक्ष्मण सा भाई मिले,
राम सीता मन में बसें, अयोध्या मे मेरे प्राण हों।

अ कीर्ति वर्द्धन
दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |www.divyarashmi.com

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ