Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

मुख्यमंत्री ने गुलजारबाग प्रेस भवन परिसर का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री ने गुलजारबाग प्रेस भवन परिसर का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज गुलजारबाग प्रेस भवन परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने पुरातात्विक खुदाई को लेकर विशेषज्ञों एवं अधिकारियों के साथ कई बिंदुओं पर चर्चा की और आवश्यक निर्देश दिए।
निरीक्षण के पश्चात पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पाटलिपुत्र यही है जो पटना साहिब कहलाता है। पुरातात्विक खुदाई को लेकर यहां से लोगों को विस्थापित करना संभव नहीं है। हमने कहा है कि अगर कहीं सरकारी जमीन है तो उसको देखकर वहां कुछ खुदाई की जाय तो बहुत सारी चीजों की जानकारी मिल सकती है। अभी हाल ही में एक दो जगह आइडेंटीफाई किया गया है और उसी को हम देखने आये हैं।
पत्रकारों के एक अन्य प्रष्न का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ये पाटलिपुत्र है, यहां का इतिहास लगभग 2 हजार साल पुराना है। अगर एक बार यहां के बारे में कुछ पता चल जाय तो यहाॅ कितने टूरिस्ट आयेंगे। यहां का जो इतिहास है वो और ज्यादा सार्वजनिक होगा। नई पीढ़ी के लोग और इसके बारे में ठीक से जानेंगे और देखेंगे। इसके लिये हमलोगों की इच्छा शुरू से रही है लेकिन कहीं कोई जमीन नहीं रहने के कारण कुछ कर नहीं पा रहे हैं।
प्रकाश पुंज के निरीक्षण के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इसका शिलान्यास वर्ष 2017 के दिसंबर महीने में किया और 2018 में काम शुरू हो गया। बिल्डिंग तैयार हो गई लेकिन चीजों को डिमोंस्ट्रेट करने के लिये जो तैयार करना है वो अभी तक नहीं हुआ है। हम कार्य की प्रगति की जानकारी लेते रहते हैं। आज यहाॅ आकर अधिकारियों से जानकारी ली है और उसके आलावा हमने भी कुछ सजेस्ट किया है। गुरूनानक देव जी सबसे पहले यहां आये थे उनका भी ये स्थान है। गुरू गोविंद सिंह जी महाराज का यहीं जन्म हुआ था। प्रकाश पुंज के बगल में लोगों के रहने के लिए प्रकाश भवन का इंतजाम किया गया है उसको भी हमने देखा है। अगर जनवरी तक ये तैयार हो जायेगा तो लोगों को सुविधा होगी।
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के परामर्शी श्री अंजनी कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री चंचल कुमार, पटना के प्रमंडलीय आयुक्त श्री संजय कुमार अग्रवाल, मुख्यमंत्री के सचिव श्री अनुपम कुमार, कला, संस्कृति एवं युवा विभाग की सचिव श्रीमती बंदना प्रेयसी, जिलाधिकारी श्री चंद्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री उपेंद्र शर्मा सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।


दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |www.divyarashmi.com

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ