नई राह
उत्साह उमंगे जीवन में, जीने की राह दिखाते है।
मेहनत लगन मानव की, नित राहें नई बनाते है।
जीवन सफर में, डगर डगर पर, चलते जाना है।
नई राहें रस्ता देखे, हे पथिक कहां ठिकाना है
उर में विश्वास भरकर, घट में आशाएं धरकर।
विषम राहों पर बढ़ते जाना, राही तूफान बनकर।
उन्नत विचारों वाले ही, सदा राहें नई बनाते हैं।
शील गुणों से संपन्न ही,ऊंचाइयों तक जाते हैं।
खुशियां बांटते राहों में, हौसलों जज्बा वाले।
लगन मेहनत से जगत में, मंजिले पाते मतवाले।
हर आंधी तूफानों को, जो अंगारों पर चलते हैं।
बाधाएं नतमस्तक होती, जो राह नई निकलते हैं।
रमाकांत सोनी नवलगढ़
जिला झुंझुनू राजस्थान
दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |www.divyarashmi.com
0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com