Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

डॉ जगन्नाथ मिश्र जिन्होंने अपनी सिद्धांत और मूल्यों से कभी समझौता नहीं किया------डॉक्टर विवेकानंद

डॉ जगन्नाथ मिश्र जिन्होंने अपनी सिद्धांत और मूल्यों से कभी समझौता नहीं किया------डॉक्टर विवेकानंद

     19 अगस्त /स्थानीय डॉक्टर विवेकानंद पथ स्थित आयुर्वेदिक चिकित्सा भवन में पूर्व मुख्यमंत्री एवं मानवाधिकार संरक्षण प्रतिष्ठान के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ जगन्नाथ मिश्र की द्वितीय पुण्यतिथि  अभासीय बैठक आयोजित कर मनाई गई। इस मौके पर मगध विश्वविद्यालय के पूर्व विभागाध्यक्ष एवं ऑल इंडिया जूलॉजी साइंस के चेयरमैन डॉक्टर बी एन पांडे ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहां की डॉक्टर साहब ने अपनी विभिन्न प्रकार की मानवीय सेवाओं से इतिहास के पन्नों में अमरत्व प्राप्त किया है। मगध विश्वविद्यालय के हिंदी विभागाध्यक्ष प्रोफेसर उमेश चंद्र मिश्र शिव ने कहा कि डॉक्टर साहब मानवता के धरोहर थे। राम लखन सिंह यादव कॉलेज के पूर्व प्राचार्य साहित्यकार डॉ राम सिहासन सिंह ने कहा डॉक्टर साहब जैसा व्यक्ति इस धरा धाम पर यदा-कदा ही आया करते हैं।  साहित्यकार कवि डॉ सच्चिदानंद प्रेमी जी ने डॉक्टर साहब को अमर विभूति बताया उनसे प्रेरणा लेने की बात कही। कवि साहित्यकार आचार्य राधामोहन मिश्र माधव ने डा. मिश्र का सश्रद्ध स्मरण करते हुए कहा कि वे सर्वतोभावेन राजनीतिज्ञ तो थे ही, व्यावहारिक अर्थशास्त्री और मानवतावादी इंशान थे।आचार्य कमलेश पुण्यार्क ने डॉ साहब को नररत्न बताया। समाजसेवी अनिशा  कटरियार ने डॉक्टर साहब को मानवता के लिए समर्पित देवदूत थे कहा। इसके अलावा जिन प्रमुख लोगों ने अपने विचार रखे उसमें प्राचार्य बालमुकुंद मिश्रा, प्रोफेसर रीना सिंह, वैष्णवी मांडवी गुर्दा,केशव लाल भैया,  रोहित पाठक, टाटक मृदुला मिश्रा, कविता राऊत, रीना पासवान, नयनतारा, विश्वजीत चक्रवर्ती, सुमा तारा चक्रवर्ती, रेशमा परवीन,डॉक्टर चंचला त्रिपाठी,डॉक्टर ज्ञानेश भारद्वाज, प्रोफेसर अशोक कुमार, प्रोफ़ेसर धीरज कुमार, अधिवक्ता राशिद मसूद, अधिवक्ता दीपक पाठक इत्यादि उल्लेखनीय हैं।
       बैठक की अध्यक्षता विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े मानवाधिकार संरक्षण प्रतिष्ठान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर विवेकानंद मिश्र ने अपने संबोधन में कहा कि डॉक्टर साहब ने मानवता के प्रति समर्पित होकर नैतिक मूल्यों की रक्षा के लिए आजीवन ईमानदारी से प्रतिबद्ध रहकर अपने सिद्धांत एवं मूल्यों से कभी समझौता नहीं किया।
उस महान व्यक्तित्व से प्रेरणा लेकर लोगों को  मानवता के प्रति जागरूक रहने की आवश्यकता है। यही उनके प्रति निष्ठा और सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
       झारखंड प्रदेश के प्रसिद्ध समाजसेवी अपराजिता मिश्र ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए डॉक्टर साहब को महान देशभक्त बताया।
      डॉक्टर विवेकानंद मिश्र, डॉक्टर विवेकानंद पथ, गोल बगीचा गया, बिहार 
दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |www.divyarashmi.com

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ