Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारियों ने किया बैठक| भारत रत्न पंडित मदन मोहन मालवीय की भव्य जयंती मनाने को लेकर किया गया विचार विमर्श |

ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारियों ने किया बैठक| भारत रत्न पंडित मदन मोहन मालवीय की भव्य जयंती मनाने को लेकर किया गया विचार विमर्श |



पटना :-आज राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा, परशुराम सेवा संस्थान के राष्ट्रीय कार्यालय जगदेव पथ स्थित लव कुश अपार्टमेंट में प्रमुख संगठन पदाधिकारी की बैठक की गई।

संगठन के प्रदेश मीडिया प्रभारी सह प्रवक्ता रजनीश कुमार तिवारी ने बताया कि बैठक की अध्यक्षता संस्थापक प्रदेश अध्यक्ष सह राष्ट्रीय संयोजक ईo आशुतोष कुमार झा ने किया।। 
बैठक में पँचायत स्तर पर संगठन विस्तार एवं अन्य विषयों के साथ साथ बाढ़ राहत कार्यों में मददगार साबित होने की रूपरेखा तैयार किया गया।। जब तक कोई व्यवस्था विस्थापितों की नही हो जाती तब तक संगठन द्वारा राहत पहुँचाने के लिये निर्देशित किया गया है।। 

जिस जिलों में बाढ़ नही हो वहाँ लोगों से संसाधन जुटाने व बाँटने की जिम्मेवारी दक्षिण बिहार कार्यकारी अध्यक्ष मनीष मिश्रा और प्रदेश युवा उपाध्यक्ष प्रशांत मिश्रा को दिया गया।। बैठक में प्रखण्ड व जिला अध्यक्ष चुनाव की समीक्षा की गई।। भारत रत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जयंती महोत्सव को राज्य स्तरीय मनाये जाने का निर्णय लिया गया। जिसमें यह तय किया गया कि पंडित मदन मोहन मालवीय के जयंती के अवसर पर पूर्व संध्या 24 दिसंबर को पटना के मिलर हाई स्कूल में भव्य कार्यक्रम किया जाएगा जिसकी तैयारी में सभी को जुटने को कहा दिया गया है|

बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष अमरेन्द्र त्रिपाठी, वैशाली प्रभारी अभिनन्दन पांडेय, रूपम ठाकुर, मणिकांत झा , सूर्या मिश्रा, कुणाल झा, विक्की बाबा, कोषाध्यक्ष मनीष मिश्रा सहित कइयों ने विचार रखे।। इस आशय की जानकारी प्रदेश प्रवक्ता रजनीश तिवारी ने दी।।
दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |www.divyarashmi.com

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ