Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

आज 29 जून 2021, मंगलवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? क्या है आप की राशी में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से |

आज 29 जून 2021, मंगलवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? क्या है आप की राशी में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से |   

श्री गणेशाय नम: !!

दैनिक पंचांग

29 जून 2021, मंगलवार

पंचांग   

🔅 तिथि  पंचमी  दिन  04:43:17

🔅 नक्षत्र  शतभिषा  रात्रिशेष  04:57:13

🔅 करण :

           तैतिल  13:25:29

           गर  25:17:06

🔅 पक्ष  कृष्ण 

🔅 योग  प्रीति  12:18:47

🔅 वार  मंगलवार 

सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ

🔅 सूर्योदय  05:13:26

🔅 चन्द्रोदय  23:21:00 

🔅 चन्द्र राशि  कुम्भ 

🔅 सूर्यास्त  18:47:21

🔅 चन्द्रास्त  09:56:59 

🔅 ऋतु  वर्षा 

हिन्दू मास एवं वर्ष

🔅 शक सम्वत  1943  प्लव

🔅 कलि सम्वत  5123 

🔅 दिन काल  13:57:09 

🔅 विक्रम सम्वत  2078 

🔅 मास अमांत  ज्येष्ठ 

🔅 मास पूर्णिमांत  आषाढ 

शुभ और अशुभ समय

शुभ समय   

🔅 अभिजित  11:56:28 - 12:52:16

अशुभ समय   

🔅 दुष्टमुहूर्त  08:13:13 - 09:09:02

🔅 कंटक  06:21:36 - 07:17:25

🔅 यमघण्ट  10:04:50 - 11:00:39

🔅 राहु काल  15:53:39 - 17:38:18

🔅 कुलिक  13:48:05 - 14:43:53

🔅 कालवेला या अर्द्धयाम  08:13:13 - 09:09:02

🔅 यमगण्ड  08:55:05 - 10:39:43

🔅 गुलिक काल  12:24:22 - 14:09:01

दिशा शूल   

🔅 दिशा शूल  उत्तर 

चन्द्रबल और ताराबल

ताराबल 

🔅 अश्विनी, कृत्तिका, मृगशिरा, आर्द्रा, पुनर्वसु, पुष्य, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, चित्रा, स्वाति, विशाखा, अनुराधा, मूल, उत्तराषाढ़ा, धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद 

चन्द्रबल 

🔅 मेष, वृषभ, सिंह, कन्या, धनु, कुम्भ

पं. प्रेम सागर पाण्डेय्

राशिफल 29 जून 2021, मंगलवार

मेष (Aries): किसी भी प्रकार के संकट में न पड़ने की सलाह देते हैं। अधिकारियों के साभ प्रेम से कार्य संपन्न करें। उग्र चर्चा में न उतरें। आज भाग्य साथ नहीं दे रहा है ऐसा अनुभव होगा। कार्य में सफलता शीघ्र नहीं मिलेगी। गृहस्थ जीवन में आनंद बना रहेगा। पदोन्नति होने की भी संभावना है। योजना अनुसार आर्थिक लाभ भी मिलेगा।

शुभ रंग  =  पीला

शुभ अंक  :  9

वृषभ (Tauras) :  आप जीवनसाथी की निकटता का सुख प्राप्त कर सकेंगे। परिवार के साथ सामाजिक समारोहों में बाहर घूमने या पर्यटन पर जाएंगे और आनंद में समय व्यतीत होगा। तन-मन से प्रसन्नता अनुभव करेंगे। सार्वजनिक जीवन में यश और कीर्ति मिल सकती है। व्यापारी कारोबार में विकास कर सकते हैं। भागीदारी से लाभ होगा। आकस्मिक धन लाभ और विदेश से समाचार मिल सकता है।

शुभ रंग  =  लाल

शुभ अंक  :  5

मिथुन (Gemini): अधूरे कार्यों की पूर्णता के लिए आज का दिन शुभ है। परिवार में आनंद और उल्लास का माहौल रहेगा। कार्यों में यश और कीर्ति मिलने की संभावना है। अन्य लोगों के साथ बातचीत के दौरान क्रोध पर काबू रखें और वाणी संयमित रखने से मन-मुटाव का अवसर नहीं आएगा। धन की प्राप्ति हो सकती है। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी। नौकरी पेशावालों को लाभ हो सकता है।

शुभ रंग  =  आसमानी

शुभ अंक  :  7

कर्क (Cancer) : आज का दिन शारीरिक और मानसिक रूप से उद्वेगपूर्ण रह सकता है। आकस्मिक धन खर्च होने की संभावना है। प्रेमीजनों के बीच वाद-विवाद हो सकता है। अत्यधिक कामुकता आपके लिए संकट ला सकती है इसलिए ध्यान रखें। नए कार्य की शुरुआत या यात्रा आज न ही करें तो बेहतर।

शुभ रंग  =  पींक

शुभ अंक  :  1

सिंह (Leo) : मानसिक अस्वस्थता रह सकती है, परिवारजनों के साथ मन-मुटाव की स्थिति भी बनने की संभावना है। जमीन, मकान और वाहन की खरीददारी के लिए अनुकूल समय नहीं है। नकारात्मक विचारों से हताशा उत्पन्न हो सकती है। जलाशय खतरनाक साबित हो सकते हैं। नौकरी में स्त्री वर्ग से बच कर रहें।

शुभ रंग  =  लाल

शुभ अंक  :  5

कन्या (Virgo) : बिना विचारे साहस करने के प्रति चेतावनी देते हैं। भावनात्मक संबन्ध स्थापित होंगे। भाई-बहनों के साथ मेल-जोल रहेगा। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ मुलाकात हो सकती है। गूढ़ रहस्यमय विद्याओं के प्रति आकर्षण होगा और उसमें सिद्धि मिलेगी। विरोधियों और प्रतिस्पर्धियों का डटकर सामना करेंगे।

शुभ रंग  =  आसमानी

शुभ अंक  :  7

तुला (Libra) : आज की मानसिक वृत्ति नकारात्मक रहेगी। क्रोध में वाणी पर संयम खोने से पारिवारिक सदस्यों के साथ विवाद हो सकता है। अनावश्यक खर्च होगा। स्वास्थ्य भी आज खराब हो सकता है। अनैतिक प्रवृत्तियों की तरफ ध्यान न ही लगाएं तो बेहतर। विद्यार्थियों की पढ़ाई में विघ्न आ सकते हैं।

शुभ रंग  =  उजला

शुभ अंक  :  4

वृश्चिक (Scorpio) :  आज का दिन शुभ होगा। शारीरिक और मानसिक रूप से प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ खुशी से समय व्यतीत होगा। दोस्तों या स्नेहीजनों की तरफ से आपको उपहार मिल सकता है। मांगलिक कार्य में हिस्सा ले सकते हैं। धन लाभ और प्रवास का योग है। दांपत्य जीवन में प्रसन्नता का अनुभव होगा।

शुभ रंग  =  पींक

शुभ अंक  :  1

धनु (Sagittarius) : आज क्रोध के कारण पारिवारिक सदस्यों तथा अन्य लोगों के साथ संबन्ध बिगड़ सकते हैं। अपनी वाणी पर संयम रखें। दुर्घटना से बचें। बीमारी के पीछे धन खर्च हो सकता है। अदालती काम-काज में सावधानीपूर्ण कदम उठाने के लिए कहते हैं। व्यर्थ के कार्यों में आपकी शक्ति खर्च होगी।

शुभ रंग  =  पीला

शुभ अंक  :  9

मकर (Capricorn) :  आज का दिन हर क्षेत्र में लाभदायक है। स्नेहीजनों और मित्रों से मिलना होगा। प्रिय व्यक्तियों के साथ की मुलाकात रोमांचक बनेगी। विवाह के लिए उत्सुक व्यक्तियों की वैवाहिक समस्याएं मामूली कोशिश से हल हो जाने की संभावना है। आय में वृद्धि हो सकती है। गृहस्थ जीवन में आनंद बना रहेगा। नई वस्तुओं की खरीददारी कर सकते हैं।

शुभ रंग  =  फीरोजा़

शुभ अंक  :  6

कुंभ (Aquarius) : हरेक कार्य सरलतापूर्वक हल होते जाएंगे और उनमें सफलता भी मिलेगी। अनुकूल परिस्थिति निर्मित होगी। सरकारी कार्य बिना किसी बाधा के पूरे होने का योग है। उच्च पदाधिकारियों का व्यवहार सहयोगपूर्ण रह सकता है। स्वास्थ्य बना रहेगा, मानसिक रूप से तरो-ताजा महसूस करेंगे। पदोन्नति और धन प्राप्ति की संभावना है। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है।

शुभ रंग  =  पींक

शुभ अंक  :  1

मीन (Pisces) : आज के दिन की शुरुआत भय और उद्विग्नता के साथ होगी। शरीर में सुस्ती और थकान का अनुभव हो सकता है। कोई भी कार्य पूरा न होने पर हताशा पैदा होगी। भाग्य साथ न देता हुआ प्रतीत होगा। ऑफिस में अधिकारी वर्ग के साथ संभलकर कार्य करने की सलाह देते हैं। संतान आज चिंता का कारण बन सकती है। व्यर्थ में पैसे खर्च होंगे।

शुभ रंग  =  पीला

शुभ अंक  :  9

पं. प्रेम सागर पाण्डेय् ,नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केन्द्र ,नि:शुल्क परामर्श -  रविवार , दूरभाष  9122608219  /  9835654844
दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |www.divyarashmi.com

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ