Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

अंतराष्ट्रीय कथक नत्यांगना श्रुति सिन्हा 22 जून को जीकेसी के सौजन्य से कथक कार्यशाला *ऋदम का करेंगी आयोजन*

अंतराष्ट्रीय कथक नत्यांगना श्रुति सिन्हा 22 जून को जीकेसी के सौजन्य से कथक कार्यशाला *ऋदम का करेंगी आयोजन*

ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस और श्रुति इंस्टीच्यूट ऑफ परफार्मिग आर्ट के सौजन्य से कथक कार्यशाला *ऋदम का आयोजन

जितेन्द्र कुमार सिन्हा, पटना
ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस (जीकेसी) कला- संस्कृति प्रकोष्ठ और श्रुति इंस्टीच्यूट ऑफ परफार्मिग आर्ट के सौजन्य से कथक कार्यशाला ऋदम का आयोजन 22 जून को किया जा रहा है।

कथक कार्यशाला ऋदम का संचालन जीकेसी कला-संस्कृति प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष श्रीमती श्रुति सिन्हा करेंगी जो प्रतिष्ठित कथक नृत्यांगना हैं। 22 जून को संध्या सात बजे से आठ बजे तक होने वाले आयोजित कार्यशाला में श्रुति सिन्हा लोगों को कत्थक सीखने के बारे टिप्स देंगी।कथक विधा से जुड़े सभी शिष्य और उनके अभिभावक इस विधा से सम्बन्धित जानकारी का लाभ ले सकते हैं।


गौरतलब है कि पंडित मुन्ना लाल शुक्ला (कथक सम्राट प० बिरजू महाराज के भांजे) की शिष्या, दिल्ली कथक केंद्र से प्रशिक्षित एवं अंतराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त नृत्यांगना श्रुति सिन्हा (निर्देशिका, सिपा SIPA) कथक की कार्यशाला ले रही हैं। श्रुति सिन्हा बहुमुखी प्रतिभा की धनी हैं, वह तबला, पखावज, गायन,योग के साथ नई दिल्ली दूरदर्शन की ग्रेडेड कलाकार हैं।SIPA बच्चों को कथक सिखाने के साथ गंधर्व महाविद्यालय से डिग्री भी प्रदान करती है। इस कोविड काल के दौरान बच्चों में कथक के द्वारा सकारात्मक सोच एवम प्रोत्साहन और नई ऊर्जा का संचार करती रहती है। कला
क्षेत्र में नए प्रयोग करती रहती हैं।
दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |www.divyarashmi.com

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ