Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

राज्यपाल ने बिहार के पूर्व राज्यपाल स्व॰ जगन्नाथ पहाड़िया एवं पूर्व मंत्री सूर्यदेव राय के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की को दी श्रद्धांजलि

राज्यपाल ने बिहार के पूर्व राज्यपाल स्व॰ जगन्नाथ पहाड़िया एवं पूर्व मंत्री सूर्यदेव राय के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की को दी श्रद्धांजलि

महामहिम राज्यपाल श्री फागू चैहान ने आज राजभवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में स्वातंत्र्योत्तर बिहार के 17वें राज्यपाल स्व॰ जगन्नाथ पहाड़िया को उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर अपनी श्रद्धा निवेदित की।
ज्ञातव्य है कि जगन्नाथ पहाड़िया जी का विगत 19 मई, 2021 को निधन हो गया था। वह 03 मार्च, 1989 से 02 फरवरी, 1990 तक बिहार के राज्यपाल रहे। वह राजस्थान के मुख्यमंत्री, हरियाणा के राज्यपाल एवं केन्द्र में मंत्री भी रहे।
राज्यपाल ने अपने शोक संदेश में कहा कि उनका निधन अत्यन्त दुःखद है। वह एक कुशल राजनेता थे तथा उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।
राज्यपाल ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति तथा परिजनों एवं प्रशंसकों को धैर्य, साहस एवं सम्बल प्रदान करने हेतु ईश्वर से प्रार्थना की है।


महामहिम राज्यपाल श्री फागू चैहान ने पूर्व मंत्री सूर्यदेव राय के निधन पर शोक और गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने अपने शोकोद्गार में कहा कि वह एक कुषल राजनेता थे। उनके निधन से राजनीतिक तथा सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।
राज्यपाल ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति तथा परिजनों को धैर्य, साहस एवं सम्बल प्रदान करने हेतु ईश्वर से प्रार्थना की है। दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |www.divyarashmi.com

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ