चिपको आन्दोलन के प्रणेता और प्रख्यात पर्यावरणविद् सुंदर लाल बहुगुणा के निधन पर मुख्यमंत्री ने गहरी शोक-संवेदना व्यक्त की
पटना, 21 मई 2021:- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने चिपको आन्दोलन के प्रणेता और प्रख्यात पर्यावरणविद् सुंदर लाल बहुगुणा के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।
मुख्यमंत्री ने अपने शोक-संदेश में कहा है कि सुंदर लाल बहुगुणा जी प्रख्यात पर्यावरणविद् थे। चिपको आन्दोलन के कारण वे विश्वभर में वृक्षमित्र के नाम से प्रसिद्ध हुये। भूदान आन्दोलन से लेकर दलित उत्थान तथा शराब विरोधी आन्दोलन में उनकी सक्रिय भूमिका रही थी। उन्होंने कई पुस्तकों की रचना भी की थी। उन्हें कई राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था। भारत सरकार द्वारा उन्हें पद्मश्री, पद्मविभूषण, सरस्वती सम्मान सहित अनेक पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर उन्हें स्टाॅकहोम का वैकल्पिक नोबेल पुरस्कार सहित कई अन्य पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया था। उनके निधन से पर्यावरण, साहित्य एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों एवं प्रशंसकों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |www.divyarashmi.com
0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com