Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

ब्राह्मण धर्म धुरीन

ब्राह्मण धर्म धुरीन

        --:भारतका एक ब्राह्मण.
         संजय कुमार मिश्र 'अणु'
जब बढ़ने लगा-
पृथ्वी पर अन्याय अत्याचार।
बचाने को धर्म-
लिए जगत पुरुष अवतार।।
पिता जमदग्नि-
जिनकी माता बनी रेणुका,
किया मानमर्दन-
सहस्रबाहु अपहर्ता कामधेनु का,
फरसा उठाकर दिया ललकार।।
किए इक्कीस बार-
धरती को आततायी क्षत्रिय हीन,
भृगु वंश विष्णु अवतंश-
जमदग्नि नंदन ब्राह्मण धर्म धुरीन,
अपराजेय अमर दया-दृष्टि अपार।
          वलिदाद, अरवल (बिहार)
दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |www.divyarashmi.com

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ