डी.एम.सी.एच. में कोई कमी नहीं है, डीएमसीएच में पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन और दवा उपलब्ध हैं:-डॉ. यू.सी. झा
· जिला प्रशासन और डी.एम.सी.एच. का पूर्णतया मिल रहा है सहयोग
डी.एम.सी.एच. के मेडिसीन विभाग के अध्यक्ष डॉ. यू.सी. झा द्वारा भावुक होकर डी.एम.सी.एच. के प्राचार्य को लिखे गये गए पत्र जो मीडिया में वायरल हो गया है। इस संबंध में डॉ. यू.सी. झा ने बताया कि कुछ मिनटों के लिए डीएमसीएच में ऑक्सीजन की कमी हुई थी, लेकिन उप विकास आयुक्त, दरभंगा से वार्ता होते ही पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन उपलब्ध करा दी गयी।
उन्होंने कहा कि डी.एम.सी.एच. के सभी बेड पर मरीज इलाजरत हैं और कुछ पल के लिए ऑक्सीजन की कमी होने पर उन्होंने भावुक होकर यह पत्र डी.एम.सी.एच. के प्राचार्य को लिखा और यह किसी तरह मीडिया में वायरल हो गया, लेकिन ऑक्सीजन की आपूर्ति प्राप्त होते ही उन्हें इस पत्र पर अफसोस भी हुआ।
उन्होंने कहा है कि डी.एम.सी.एच. में पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन उपलब्ध है। सभी आवश्यक दवाएँ पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। डी.एम.सी.एच. एवं जिला प्रशासन में पूर्णतयः समन्वय बना हुआ है तथा जिला प्रशासन द्वारा पल-पल डी.एम.सी.एच. की निगरानी एवं अनुश्रवण किया जा रहा है। वर्तमान में सभी बेड पर कोविड पॉजिटिव मरीज ईलाजरत हैं और उनका अच्छी तरह से ख्याल रखा जा रहा है, अब डी.एम.सी.एच. में कोई समस्या नहीं है। सभी चिकित्सक, नर्स एवं पारा मेडिकल स्टाफ लगातार कार्य कर रहे हैं।
दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |www.divyarashmi.com
0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com