कोरोना से जंग में , करें सभी सहयोग।
कोरोना से जंग में , करें सभी सहयोग।
घर के अंदर ही रहें , तभी हटेगा रोग।।
इस संकट के काल में, बच कर रहना भाय।
ना जाने किस रूप में , कोरोना आ जाय।।
घर में ही बैठे रहें , बीवी बच्चे संग।
निकले जो बाजार तो , पुलिस करेगी तंग।।
बड़ी भयावह है घड़ी , जनता है लाचार।
किंकर्तव्यविमूढ़ सी , हुई आज सरकार।।
महानगर या गांव हो , ठिठके सारे लोग।
कहर आज बरपा रहा , महा भयंकर रोग।।
पशु पक्षियों पर किया , मानव अत्याचार।
जिसके कारण आज है , भुगत रहा संसार ।।
सैनिटाइजर हाथ में , मुंह पर पहनो मास्क।
कोरोना जबतक रहे , तबतक का है टास्क।।
आंख नाक जब भी छुएं , उससे पहले आप।
साबुन से निज हाथ को , करें ठीक से साफ।।
कोरोना बतला रहा , करो न मांसाहार।
सुख से तुम भी रह सको, रहे सुखी संसार।।
तुलसी काली मिर्च की , काढ़ा पियो बनाय।
कोरोना का बाप भी , क्षति नहीं पहुंचाय।।
धनंजय जयपुरी
दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |www.divyarashmi.com


0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews