आज 26 मई 2021, बुधवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ?

आज 26 मई 2021, बुधवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? क्या है आप की राशी में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से |


श्री गणेशाय नम: !!

दैनिक पंचांग

☀ 26 मई 2021, बुधवार

☀ पंचांग

🔅 तिथि पूर्णिमा दिन 04:56:12

🔅 नक्षत्र अनुराधा रात्रि 02:20:33

🔅 करण :

विष्टि 06:38:35

बव 16:45:35

🔅 पक्ष शुक्ल

🔅 योग शिव 22:50:36

🔅 वार बुधवार

☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ

🔅 सूर्योदय 05:18:43

🔅 चन्द्रोदय 19:14:00

🔅 चन्द्र राशि वृश्चिक

🔅 सूर्यास्त 18:42:37

🔅 चन्द्रास्त चन्द्रास्त नहीं

🔅 ऋतु ग्रीष्म

☀ हिन्दू मास एवं वर्ष

🔅 शक सम्वत 1943 प्लव

🔅 कलि सम्वत 5123

🔅 दिन काल 13:45:35

🔅 विक्रम सम्वत 2078

🔅 मास अमांत वैशाख

🔅 मास पूर्णिमांत वैशाख

☀ शुभ और अशुभ समय

☀ शुभ समय

🔅 अभिजित कोई नहीं

☀ अशुभ समय

🔅 दुष्टमुहूर्त 11:50:39 - 12:45:42

🔅 कंटक 17:20:54 - 18:15:56

🔅 यमघण्ट 08:10:30 - 09:05:32

🔅 राहु काल 12:18:11 - 14:01:22

🔅 कुलिक 11:50:39 - 12:45:42

🔅 कालवेला या अर्द्धयाम 06:20:25 - 07:15:27

🔅 यमगण्ड 07:08:35 - 08:51:47

🔅 गुलिक काल 10:34:59 - 12:18:11

☀ दिशा शूल

🔅 दिशा शूल उत्तर

☀ चन्द्रबल और ताराबल

☀ ताराबल

🔅 अश्विनी, कृत्तिका, मृगशिरा, पुनर्वसु, पुष्य, आश्लेषा, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, चित्रा, विशाखा, अनुराधा, ज्येष्ठा, मूल, उत्तराषाढ़ा, धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद, रेवती

☀ चन्द्रबल

🔅 वृषभ, मिथुन, कन्या, वृश्चिक, मकर, कुम्भ

🌹विशेष ~ स्नान-दान की पूर्णिमा, बुद्ध पूर्णिमा, बुद्ध जयन्ती, गंन्धेश्वरी जयन्ती (बंगाल), पुष्करादेवी जयन्ती, कूर्म जयन्ती। 🌹

राशिफल 26 मई 2021, बुधवार

मेष (Aries):शिक्षा संतान और प्रेम पक्ष बेहतर बना रहेगा। नए लोगों से मेलजोल में रुचि बनी रहेगी। प्रतिस्पर्धा में अच्छा करेंगे। आलस्य से बचें। दिन शुभ फलकारक।

शुभ रंग = पींक

शुभ अंक : 8

वृषभ (Tauras):अपनों के लिए त्याग की भावना रखें। भौतिकता पर जोर बना रह सकता है। कामकाज के लिए दूर देश जाना पड़ सकता है। दिन सामान्य फलकारक।

शुभ रंग = नीला

शुभ अंक : 6

मिथुन (Gemini):संबंधों को बल मिलेगा। शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। खर्च पर अंकुश रखें और दिखावे से बचें। कलाप्रियता बनी रहेगी। दिन शुभकारक।

शुभ रंग = हरा

शुभ अंक : 3

कर्क (Cancer):रहन सहन बेहतर बना रहेगा। अपनों के साथ हंसी-खुशी समय बिताएंगे। धनधान्य की प्रचुरता बनी रहेगी। मूल्यवान वस्तु की प्राप्ति संभव है। दिन उत्तम।

शुभ रंग = आसमानी

शुभ अंक : 7

सिंह (Leo):संकल्प और सृजनशक्ति को बल मिलेगा। अपने विचारों और इरादों के प्रति दृढ़ रहेंगे। लोकप्रियता बढ़त पर रहेगी। साथी की सुनें। दिन शुभ फलकारक। सम्मान बढ़ेगा।

शुभ रंग = फीरोजा़

शुभ अंक : 6

कन्या (Virgo):भाग्य की प्रबलता का लाभ नीतियों का पालन करते हुए उठाएं। खर्च बढ़ा हुआ रहेगा। निवेश पर जोर देंगे। रिश्ते मधुर रहेंगे। दिन सामान्य से शुभ फलकारक।

शुभ रंग = हरा

शुभ अंक : 3

तुला (Libra):करियर कारोबार में शुभता का संचार रहेगा। लाभ का प्रतिशत संवार पर रहेगा। प्रतिभा प्रदर्शन के अवसर मिलेंगे। क्षमता से बड़ा कार्य स्वीकारने से बचें। दिन हितकर।

शुभ रंग = क्रीम

शुभ अंक : 2

वृश्चिक (Scorpio):मान सम्मान में वृद्धि होगी। पैतृक पक्ष से जुड़े मामले हितकर रहेंगे। कॉरपोरेट मीटिंग्स में अच्छा करेंगे। नए समझौते हो सकते हैं। दिन उत्तम फलकारक।

शुभ रंग = पींक

शुभ अंक : 8

धनु (Sagittarius):निसंकोच आगे बढ़ सकते हैं। जीत का प्रतिशत बेहतर बना रहेगा। विपक्ष भयभीत रहेगा। कामकाज पर ध्यान दें। आस्था और आत्मविश्वास को बल मिलेगा।

शुभ रंग = उजला

शुभ अंक : 4

मकर (Capricorn):धैर्य के साथ आगे बढ़ते रहें। अपनों का साथ और सहयोग बना रहेगा। घर में शुभकार्य होना संभव है। सेहत का ध्यान रखें। दिन सामान्य फलकारक।

शुभ रंग = क्रीम

शुभ अंक : 2

कुंभ (Aquarius):भूमि भवन के मामले बनेंगे। स्थायित्व पर जोर दे सकते हैं। दाम्पत्य में शुभता का संचार बना रहेगा। तेजी बनाए रखें। आवश्यक कार्यों में गति लाएं। दिन शुभ।

शुभ रंग = हरा

शुभ अंक : 3

मीन (Pisces):आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। अफवाहों पर ध्यान न दें। विपक्ष के प्रति कठोर बने रहेंगे। खर्च बढ़ा हुआ रहेगा। दिन सामान्य फलकारक। उधार से बचें।

शुभ रंग = गुलाबी

शुभ अंक : 5 
पं. प्रेम सागर पाण्डेय् ,नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केन्द्र ,नि:शुल्क परामर्श - रविवार , दूरभाष 9122608219 / 9835654844
दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |www.divyarashmi.com

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ