Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

Liked on YouTube: माँ अम्बिका भवानी के दरबार से कोई खाली हाथ नहीं लौटता ,यही वो स्थान है जिसके अग्नि कुण्ड में माँ सती

माँ अम्बिका भवानी के दरबार से कोई खाली हाथ नहीं लौटता ,यही वो स्थान है जिसके अग्नि कुण्ड में माँ सती
माँ अम्बिका भवानी के दरबार से कोई खाली हाथ नहीं लौटता बिहार के सारण जिले में अनादि काल से स्थित है वो स्थान जो सम्बन्धित है दक्ष प्रजापति के यज्ञ स्थल से | यही वो स्थान है जिसके अग्नि कुण्ड में माँ सती हुई और अनादि काल से शक्ति उपासना की पुण्य भूमि बिहार के अम्बिका भवानी आमी दिघवारा सारण) में मूर्धन्य आमी वाली अम्बिका भवानी के सच्चे दरबार से कोई खाली हाथ नहीं लौटता। चाहे दक्षिणमार्गी वैष्णवी शक्ति साधक हो या वाममार्गी कपालिनी के साधक। बहरहाल साधकों को सिद्धियां एवं श्रद्धालुओं की मुरादें पूरी करती हैं सर्वेश्वरी। चाहे शरद नवरात्र हो, बासंतिक नवरात्र हो या फिर चैत्र नवरात्र श्रद्धालुओं की भीड़ देखी जा सकती है। सारण जनपद का यह शक्ति पीठ जिला मुख्यालय छपरा एवं सोनपुर के मध्य में स्थित है। उत्तर में हरिहर नाथ और पश्चिम में बाबा धर्मनाथ छपरा चतुष्कोण में समान दूरी पर स्थित है तो त्रिभुजास्थिति में समान दूरी पर पशुपतिनाथ, काठमांडू,नेपाल, रावणेश्वर महादेव बैद्यनाथ धाम,विश्वेश्वर महादेव वाराणसी उप्र स्थित है। शिव शक्ति से संरक्षित एवं समन्वित अम्बिका भवानी आमी स्थल वैष्णव शक्ति एवं अवधूत कपालिक साधकों की साधना भूमि है। प्रखंड मुख्यालय दिघवारा से 6 किमी पश्चिम, अम्बिका भवानी हाल्ट से 1 किमी दक्षिण एनएच 19 से सटे गंगा तट पर ऊंचे टीले पर स्थित भवानी मंदिर सारण गजेटियर के अनुसार दक्ष प्रजापति यज्ञ स्थल के रूप में मान्य है। चैनल को सब्सक्राइब करके खबर को शेयर जरूर करें, विज्ञापन व खबरों के लिए आज ही संपर्क करें 8340535931 दिव्य रश्मि ! धर्म, राष्ट्रवाद , राजनीति , समाज एवं आर्थिक जगत की खबरों का चैनल है | जनता की आवाज़ बनने के उदेश्य से हमारे सभी साथी कार्य करते है अत: हमारे इस मुहीम में आप के साथ की आवश्यकता है |हमारे खबरों को लगातार प्राप्त करने के लिए हमारे चैनल को सबस्क्राइब करना न भूले और बेल आइकॉन को अवश्य दबाए | चैनल को सब्सक्राइब करें खबर को शेयर जरूर करें Facebook : https://ift.tt/3mi8FgA Twitter https://twitter.com/DivyaRashmi8 instagram : https://ift.tt/35ARrp0 visit website : https://ift.tt/3d6mwRK
via YouTube https://www.youtube.com/watch?v=5XP1ARIwdnk

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ