विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर प्रभात फेरी समृद्ध भारत और ड्रीम मेकर्स की तत्वधान में आज गांधी मैदान में जुलूस निकाला गया
आज सुबह 6:30 बजे जेपी चौक गांधी मैदान से प्रभात फेरी निकाला गया जो कारगिल चौक गांधी मैदान होते हुए पुनः जेपी चौक गांधी मैदान पटना पहुंचकर समाप्त हुआ
समाप्ति के बाद गणमान्य व्यक्तियों ने अपने-अपने विचार में कहा कि कैंसर जैसी बीमारी से डरना नहीं है बल्कि इस बीमारी से संघर्ष करना है कैंसर बीमारी के उपाय के लिए हर एक स्तर पर रिसर्च चल रहा है आशा है कि हम लोग इस बीमारी से जीत अवश्य होगी प्रभात फेरी में लगभग 500 की संख्या में हर सबके से लोग ने भागीदारी की कार्यक्रम में पटना के कई गणमान्य व्यक्ति ने भाग लिया कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री रेनू देवी डॉक्टर ए ए हई राजेंद्र अग्रवाल वैष्णवी तबस्सुम अली समृद्ध भारत की ओर से नूरजहां जी ने कहा कि कैंसर पीड़ित को इलाज हेतु संस्था हमेशा सहयोग कर रही है कार्यक्रम का संचालन ड्रीम यकृत के हर्ष ठाकुर एवं यश कुमार ने किया
जुलूस में जेडी वूमंस कॉलेज की करीब 250 लड़कियों ने हिस्सा लिया वही JD Women's College की महासचिव सोनी तिवारी ने कहा कि कैंसर से डरना नहीं लड़ना चाहिए लोगों को और साथ में यह भी कहा कि तंबाकू का सेवन ना करें और अपने अगल-बगल परिवार वालों को भी ना करने दें क्योंकि इससे होने वाली कैंसर बीमारी बहुत ज्यादा खतरनाक साबित होता है जुलूस में उपस्थित नेहा चौबे तारा यदुवंशी प्रिया वर्मा मेघा कश्यप मौजूद रहे
रिपोर्ट मुकेश कुमार पटना
दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |www.divyarashmi.com



0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews