Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

बक्सर थर्मल पावर प्लांट से विद्युत निकासी हेतु माननीय ऊर्जा मंत्री की पहल से निकला हल

बक्सर थर्मल पावर प्लांट से विद्युत निकासी हेतु माननीय ऊर्जा मंत्री की पहल से निकला हल

पटना-04 फरवरी, 2021 माननीय ऊर्जा मंत्री बिहार सरकार श्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव की अध्यक्षता में कल दिनांक 03.02.2021 को ऊर्जा विभाग में भारत सरकार के उपक्रम सतलज जल विद्युत निगम एवं बिहार सरकार के ऊर्जा विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक में निर्माणाधीन बक्सर थर्मल पावर प्लांट से विद्युत निकासी के लम्बित मामले का समाधान निकाला गया। ज्ञातव्य है कि इस थर्मल पावर प्लांट से बिहार राज्य को 85ः बिजली उपलब्ध होगी। उक्त बैठक में लिए गये निर्णय के आलोक में बक्सर जिला के चैसा में 660 ग 2 मेगावाट क्षमता वाले निर्माणाधीन बक्सर थर्मल पावर प्लांट से उत्पादित होने वाले विद्युत की निकासी बिहार स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड के द्वारा की जायेगी। पूर्व हस्ताक्षरित एकरारनामें ;च्वूमत च्नतबींेम ।हतममउमदजद्ध में विद्युत निकासी के संबंध स्पष्ट प्रावधान नहीं होने के कारण यह मामला लम्बित था। माननीय मंत्री ने बक्सर थर्मल पावर प्लांट से विद्युत निकासी हेतु बिहार स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड को डी0पी0आर0 तैयार करते हुए यथाशीघ्र राज्य सरकार के मंत्रिपरिषद के अनुमोदनार्थ प्रस्ताव भेजने का निदेश दिया ।
इस अवसर पर श्री संजीव हंस, सचिव ऊर्जा-सह-सी0एम0डी0 बिहार स्टेट पावर होल्ंिडग कंपनी लिमिटेड, श्री संदीप कुमार आर0 पुडकलकट्टी प्रबंध निदेशक, नाॅर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड एवं बिहार स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड, श्री अरूण कुमार सिन्हा निदेशक (तकनीकि) बिहार स्टेट पावर जेनरेशन कंपनी लिमिटेड, श्री सुशील शर्मा, निदेशक (विद्युत) सतलज जल विद्युत निगम एवं श्री संजीव सूद सी0ई0ओ0 सतलज थर्मल पावर लिमिटेड भी उपस्थित थे।

दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |www.divyarashmi.com

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ