करते नैन मटक्के हैं

बस बातों के लच्छे हैं
कितने वादे सच्चे हैं
सुबह शाम अनमन बैठे
कहते हैं दिन अच्छे हैं
हड़प कर रहे हैं वे सब
बैठे चोर-उचक्के हैं
जिनका काम बन गया तो
देते सबको गच्चे हैं
हरिश्चंद्र लगता तो है
पर झूठों के चच्चे हैं
प्रगति हुई बस फाइल पर
सड़कों पर तो दच्चे हैं
जब भी मौका मिलता है
करते नैन मटक्के हैं
खुद को समझदार समझे
हमको समझें बच्चे हैं
उनको मज़ा चखाना,जय
किए इरादे पक्के हैं
*
दिनांकः13 फरवरी 2021
~जयराम जय
'पर्णिका',11/1,कृष्ण विहार,आवास विकास,
कल्याणपुर,कानपुर-208017(उ.प्र.)
दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |www.divyarashmi.com

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews