Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

सूचना भवन में बनेगा मीडिया सेंटर

सूचना भवन में बनेगा मीडिया सेंटर

श्री संजय कुमार झा ने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री का पदभार ग्रहण किया
-- वादे-इरादे --
· सरकार के कार्यों और जनहित की योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक पर होगा फोकस

· जरूरी सूचनाओं के बेहतर प्रबंधन में सोशल मीडिया का किया जाएगा सकारात्मक उपयोग

श्री संजय कुमार झा ने शनिवार को सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि हमलोग सूचनाओं के विस्फोट के एक ऐसे युग में जी रहे हैं, जिसमें सरकारी एजेंसियों के लिए सूचना प्रबंधन का महत्व काफी बढ़ गया है। सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यों के बारे में जरूरी सूचनाओं का निरंतर और असरकारक तरीके से प्रचार-प्रसार अत्यंत महत्वपूर्ण है। माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी चाहते हैं कि जनहित की योजनाओं के बारे में सही जानकारियां ज्यादा-से-ज्यादा लोगों तक पहुंचे, ताकि लोग जागरूक हों और कल्याणकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठा सकें।

श्री झा ने कहा कि मीडियाकर्मियों की सुविधा के लिए वे सूचना भवन में एक मीडिया सेंटर बनाएंगे, जहां राज्य सरकार के सभी विभागों से संबंधित प्रेस रिलीज एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगे। पत्रकार चाहें तो मीडिया सेंटर के कंप्यूटर का उपयोग कर वहीं से अपनी खबर भेज सकेंगे।

श्री झा ने कहा कि इंटरनेट के प्रसार के साथ डिजिटल और सोशल मीडिया हमारे संचार परिदृश्य का बेहद महत्वपूर्ण एवं प्रभावी माध्यम बन गया है। लेकिन, खासकर सोशल मीडिया पर राजनीति से प्रेरित होकर बहुत सी गलत, तथ्यहीन एवं अमर्यादित सूचनाएं भी प्रचारित-प्रसारित की जा रही है। माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी का मानना है कि सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही नकारात्मकता और दुष्प्रचार के प्रति आम लोगों को सचेत करने के लिए भी सरकारी सूचनाओं का असरकारक और सक्रिय प्रबंधन जरूरी है। एक सक्रिय सरकारी सोशल मीडिया फ्रेमवर्क होने से हमलोगों को न केवल सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं के बारे लोगों को जागरूक करने में सहुलियत होगी, बल्कि लोगों की प्रतिक्रियाओं से अवगत होकर कमियों को दूर करने का भी अवसर मिलेगा।

श्री झा ने कहा कि सूचना एवं जनसंपर्क जैसे महत्वपूर्ण कार्य के प्रबंधन के लिए आदरणीय मुख्यमंत्री जी ने जो मुझमें जो विश्वास जताया है, उसके लिए मैं अनुग्रृहित हूं और उनका हमेशा कृतज्ञ रहूंगा।
पदभार ग्रहण से पहले सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सचिव श्री अनुपम कुमार, निदेशक श्री प्रदीप झा, उपसचिव श्री संजय कृष्ण सहित कई वरीय अधिकारियों ने माननीय मंत्री का स्वागत किया।
दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |www.divyarashmi.com

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ