रात्रि चेकिंग के दौरान थाना सांगीपुर पुलिस द्वारा 08 राशि गोवंश लदा ट्रक बरामद।
जनपद के थाना सांगीपुर से व0उ0नि0 दूधनाथ यादव मय हमराह द्वारा चेकिंग/गस्त के दौरान मिली सूचना पर थानाक्षेत्र सांगीपुर के पूरे बैसल का पुरवा, राजमतीपुर के जंगल से एक 14 टायरा ट्रक नं0 यूपी 62 टी 6767 को बरामद किया गया जिस पर गोवंश लादे जा रहे थे, मौके से बरामद ट्रक से क्रूरतापूर्वक बांधकर लादे गयेे 05 राशि गोवंश व पास में ट्रक में लादने के लिये पेड़ से बांधे गये 03 राशि गोवंश, 25 बोरी आलू तथा 41 बोरी धान की भूंसी बरामद किया गया। पुलिस से बचने के लिये अभियुक्तों द्वारा ट्रक के ऊपरी हिस्से में आलू व धान की भूंसी से भरी बोरिया लादी गई थी। इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 22/21 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधि0 व धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया है।
बरामदगी का विवरण-
01. एक अदद 14 टायरा ट्रक नं0 यूपी 62 टी 6767।
02. 08 राशि गोवंश।
03. 25 बोरी आलू व 41 बोरी धान की भूंसी।
पुलिस टीम-
दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |www.divyarashmi.com



0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews