Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

आज 15 - फरवरी – 2021, सोमवार को क्या है आप की राशी में विशेष ?

आज 15 - फरवरी – 2021, सोमवार को क्या है आप की राशी में विशेष ?

 दैनिक पंचांग एवं  राशिफल - सभी 12 राशियों  के लिए कैसा रहेगा आज का दिन जाने प्रशिद्ध  ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से    

श्री गणेशाय नम:

पंचांग  15 - फरवरी – 2021, सोमवार

तिथि                चतुर्थी                   रात्रि  02:45:22

नक्षत्र                उत्तराभाद्रपद          सायं  05:54:21

करण :              वणिज                  14:45:40

                       विष्टि                    27:38:53

पक्ष                  शुक्ल

योग                 साघ्य                   25:18:00

वार                 सोमवार

सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ

सूर्योदय                                       06:25:32

चन्द्रोदय                                      09:13:59

चन्द्र राशि                                    मीन

सूर्यास्त                                        05:35:27

चन्द्रास्त                                       21:30:59

ऋतु                                            शिशिर

हिन्दू मास एवं वर्ष

शक सम्वत                                    1942  शार्वरी

कलि सम्वत                                   5122 

दिन काल                                     11:11:00

विक्रम सम्वत                                 2077 

मास अमांत                                   माघ  

मास पूर्णिमांत                                माघ  

शुभ और अशुभ समय

शुभ समय  :- 

                       अभिजित           12:13:08 - 12:57:52

अशुभ समय   :-

               दुष्टमुहूर्त :                  12:57:52 - 13:42:36

                                             15:12:04 - 15:56:48

                  कंटक                     09:14:12 - 09:58:56

               यमघण्ट                    12:13:08 - 12:57:52

               राहु काल                  08:23:53 - 09:47:46

               कुलिक                      15:12:04 - 15:56:48

               कालवेला या अर्द्धयाम  10:43:40 - 11:28:24

               यमगण्ड                    11:11:38 - 12:35:31

                गुलिक काल              13:59:23 - 15:23:16

               दिशा शूल                  पूर्व

चन्द्रबल और ताराबल

ताराबल

अश्विनी, कृत्तिका, मृगशिरा, पुनर्वसु, पुष्य, आश्लेषा, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, चित्रा, विशाखा, अनुराधा, ज्येष्ठा, मूल, उत्तराषाढ़ा, धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद, रेवती 

चन्द्रबल 

वृषभ, मिथुन, कन्या, तुला, मकर, मीन

विशेष ~

भद्रा दिन 02:01:11 से रात्रि 02:45:16 तक, वैनायिकी श्रीगणेश चतुर्थी व्रत, उमा चतुर्थी व्रत।

 आज का दैनिक राशिफल 15 - फरवरी – 2021, सोमवार

1.    

मेष (Aries):

दिन का प्रारंभ कुछ इस तरह से होगा कि आप ऊर्जा और उत्साह का अनुभव करेंगे। शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। पारिवारिक वातावरण आनंदप्रद रहेगा। मित्रों, स्नेहीजनों के साथ मेल-मिलाप होगा, परंतु मध्याहन के बाद आरोग्य में परिवर्तन हो सकता है। परिवारजनों के साथ दुखी होने के प्रसंग भी बन सकते हैं। खान-पान में संयम रखिएगा। बातचीत करते समय किसी के साथ उग्रतापूर्ण भाषा का प्रयोग न हो जाए इसके लिए जिह्वा पर संयम रखिएगा।  घर, परिवार तथा मित्र-समूह और व्यावहारिक कार्यक्षेत्र में समाधानकारी व्यवहार अपनाने में दिवस के उत्साह तथा ऊर्जा का संतुलन बना रहेगा।

शुभ रंग  =  उजला

शुभ अंक  :  4

2.    

वृषभ (Tauras):

आपके मन की द्विधापूर्ण स्थिति से आप असंतुष्ट रहेंगे। सर्दी-खांसी, कफ या बुखार का उपद्रव हो सकता है। धार्मिक कार्यों के पीछे खर्च हो सकता है। स्वजनों से वियोग होगा। परंतु मध्याहन के बाद कुछ अनुकूलता रह सकती है। कार्य करने से उत्साह में वृद्धि हो सकती है, आर्थिक लाभ होगा। मित्रों तथा संबंधीजनों से मिलना होगा। शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार में वातावरण आनंदित रहेगा।

शुभ रंग  =  क्रीम

शुभ अंक  :  2

3.    

मिथुन (Gemini):

आज आपको मित्रों से लाभ होगा। नए मित्र बन सकते हैं, जो कि भविष्य में आपके लिए लाभदायी सिद्ध हो सकते हैं। अपेक्षा से अधिक धनलाभ होगा। प्रवास या पर्यटन का आयोजन हो सकता है। सरकारी कार्यों में लाभ होगा। परंतु मध्याह्न के बाद कुछ सावधानी बरतने का सूचन करते हैं। धर्म, कर्म करने से अधिक हानि न हो ऐसी परिस्थिति का निर्माण हो सकता है। इस समय किसी के बीच में न पड़ने की तथा धन से जुड़ा लेन-देन न करने की सलाह देते हैं।

शुभ रंग  =  केशरी

शुभ अंक  :  6

4.    

कर्क (Cancer):

आज का दिन अशुभ है। मन चिंतातुर और अशांत रहेगा। घर में झगड़े का वातावरण रहेगा। स्वजनों के साथ मनमुटाव होने की संभावना है। स्त्रियों के साथ मतभेद और तनाव हो सकता है। इस सप्ताह कोरोना संक्रमित लोगों से दूर रहें।

शुभ रंग  =  आसमानी

शुभ अंक  :  7

5.    

सिंह (Leo):

इस सप्ताह कोरोना संक्रमित लोगों से दूर रहें। आरोग्य की दृष्टि से आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। भाई-बंधुओं के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा। उनसे लाभ भी होगा। किसी सुंदर स्थल पर घूमने जाना हो सकता है। कार्य सफलता से मन प्रसन्न होगा।

शुभ रंग  =  पींक

शुभ अंक  :  8

6.    

कन्या (Virgo):

आज का दिन आपके लिए शुभ फल देने वाला है। अपनी मीठी वाणी से किसी का भी दिल आप जीत सकते हैं। आपके कार्य सिद्ध होने की काफी संभावना है। परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। इस सप्ताह कोरोना संक्रमित लोगों से दूर रहें।

शुभ रंग  =  केशरी

शुभ अंक  :   9

7.    

तुला (Libra):

इस सप्ताह कोरोना संक्रमित लोगों से दूर रहें। आज आपकी रचनात्मक और कलात्मक शक्ति निखरेगी। शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य का खास ध्यान रखिएगा। आर्थिक विषयों पर व्यवस्थित योजना बन सकेगी। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

शुभ रंग  =  आसमानी

शुभ अंक  :  7

8.    

वृश्चिक (Scorpio):

आनंद-प्रमोद, मनोरंजन के पीछे धन खर्च होगा। साथ ही मानसिक चिंता एवं शारीरिक कष्ट के कारण आप परेशान रहेंगे। किसी के साथ गलतफहमी न हो इसका ध्यान रखें। इस सप्ताह कोरोना संक्रमित लोगों से दूर रहें ।

शुभ रंग  =  पीला

शुभ अंक  :  9

9.    

धनु (Sagittarius):

इस सप्ताह कोरोना संक्रमित लोगों से दूर रहें। आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक दृष्टि से आपके लिए आज का दिन लाभदायी है। गृहस्थजीवन का संपूर्ण आनंद आप प्राप्त कर पाएंगे। प्रेम की सुखद अनुभूति होगी। व्यापार में लाभ का दिन है।

शुभ रंग  =  उजला

शुभ अंक  :  4

10.       

मकर (Capricorn):

आपका दिन संघर्षमय रहेगा। आज के दिन आग, पानी या वाहन सम्बंधित दुर्घटना से सावधान रहें। व्यापार के कारण व्यग्रता होगी। व्यापार के लिए यात्रा करने से लाभ होगा। उच्च अधिकारी प्रसन्न हेंगे। इस सप्ताह कोरोना संक्रमित लोगों से दूर रहें।

शुभ रंग  =  क्रीम

शुभ अंक  :  2

11.       

कुंभ (Aquarius):

इस सप्ताह कोरोना संक्रमित लोगों से दूर रहें। आपका स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा। फिर भी मानसिक शांति प्राप्त कर पाएंगे। कार्य करने का उत्साह मंद होगा। अधिकारियों से संभलकर चलना हितकर है। खर्च अधिक होगा। धन का व्यय होगा।

शुभ रंग  =  पीला

शुभ अंक  :  9

12.       

मीन (Pisces):

आपका दिन मध्यम फलदायी होगा। अधिक परिश्रमवाले कार्य अभी टालें। मानसिक, शारीरिक परिश्रम अधिक होगा। आकस्मिक धन लाभ के योग हैं। अधिक खर्च न हो इसका ध्यान रखें। इस सप्ताह कोरोना संक्रमित लोगों से दूर रहें।

शुभ रंग  =  उजला

शुभ अंक  :  4


पं. प्रेम सागर पाण्डेय् ,नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केन्द्र ,नि:शुल्क परामर्श -  रविवार , दूरभाष  9122608219  /  9835654844
दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |www.divyarashmi.com

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ