आज 13 - फरवरी - 2021, शनिवार को क्या है आप की राशी में विशेष ?
श्री गणेशाय
नम:
पंचांग 13 - फरवरी - 2021,
शनिवार
तिथि द्वितीया रात्रि 12:16:11
नक्षत्र शतभिषा दिन 02:42:16
करण : बालव 12:40:46
कौलव 24:58:34
पक्ष शुक्ल
योग शिव 25:31:34
वार शनिवार
सूर्य व
चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
सूर्योदय 06:26:51
चन्द्रोदय 08:11:00
चन्द्र
राशि कुम्भ
सूर्यास्त 05:34:46
चन्द्रास्त 19:41:59
ऋतु शिशिर
हिन्दू मास एवं वर्ष
शक सम्वत 1942 शार्वरी
कलि
सम्वत 5122
दिन काल 11:07:52
विक्रम
सम्वत 2077
मास
अमांत माघ
मास
पूर्णिमांत माघ
शुभ और अशुभ समय
शुभ समय :-
अभिजित 12:13:19 - 12:57:50
अशुभ समय :-
दुष्टमुहूर्त
: 07:01:38 -
07:46:10
07:46:10 - 08:30:41
कंटक 12:13:19 -
12:57:50
यमघण्ट 15:11:25 -
15:55:56
राहु काल 09:48:36 -
11:12:05
कुलिक 13:42:22 -
14:26:53
कालवेला
या अर्द्धयाम 13:59:03
- 15:22:32
यमगण्ड 13:59:03 -
15:22:32
गुलिक
काल 07:01:38 -
08:25:07
दिशा
शूल पूर्व
चन्द्रबल और
ताराबल
|
ताराबल |
अश्विनी, कृत्तिका, मृगशिरा, आर्द्रा, पुनर्वसु, पुष्य, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, चित्रा, स्वाति, विशाखा, अनुराधा, मूल, उत्तराषाढ़ा, धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद |
|
चन्द्रबल |
मेष, वृषभ, सिंह, कन्या, धनु, कुम्भ |
|
विशेष ~ |
सौरफाल्गुन
मासारम्भ। |
आज का दैनिक राशिफल 13 - फरवरी - 2021, शनिवार
|
1. |
मेष (Aries): |
मन की एकाग्रता कम रहने के कारण मन से आप दुखी रहेंगे।
शारीरिक रूप से व्यग्रता का अनुभव होगा। धन का निवेश करनेवालों के लिए संभलकर
चलना आवश्यक है। यह निवेश लेकिन लाभ कम ही देगा। आवश्यक दस्तावेजों पर अधिक
ध्यान दीजिएगा। मध्याह्न के बाद कार्य का प्रारंभ करने में सरलता रहेगी।
पारिवारिक वातावरण में सुधार होगा। धार्मिक कार्यों से संबंधित प्रसंग बनेंगे।
अधिक खर्च पर अंकुश रखना होगा। मित्रों के साथ रुचिपूर्ण भोजन का आस्वाद ले
सकेंगे। शुभ रंग = पींक शुभ अंक : 8 |
|
2. |
वृषभ (Tauras): |
व्यावहारिक कार्यों को निपटाने के लिए आज का दिन शुभ है।
बड़ों-बूढ़ों और मित्रों के साथ मिलना होगा। नए मित्र भी बनेंगे जिनकी मित्रता
दीर्घकाल तक स्थायी रहेगी। संतानों की प्रगति से मन पुलकित हो जाएगा। पर्यटन या
प्रवास के योग हैं। मध्याह्न के बाद शारीरिक एवं मानसिक स्वस्थता में अड़चनें
आएंगी। स्वजनों के पीछे धन खर्च होगा। उनके साथ मतभेद भी रहेंगे। धार्मिक
कार्यों के पीछे भी खर्च होगा। स्वभाव में उदासीनता छाई रहेगी। कोर्ट-कचहरी से
संभलकर चलिएगा। आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में फिर भी सक्रिय रहने का आनंद प्राप्त
कर सकेंगे। शुभ रंग = नीला शुभ अंक : 6 |
|
3. |
मिथुन (Gemini): |
व्यापारी-वर्ग के लिए आज का दिन शुभ है। व्यापारियों को
व्यापार में वृद्धि होने के साथ-साथ सफलता और उगाही का धन भी प्राप्त होगा। पिता
तथा बड़े-बूढ़ों से लाभ होगा। लक्ष्मीजी की कृपादृष्टि रहेगी। ऊपरी अधिकारियों
की शुभदृष्टि व्यवसाय में कार्यसफलता और लाभ प्राप्त करवाएगी। मित्रों से लाभ
होगा। मध्याह्न के बाद किसी रमणीय स्थल पर जाने का आयोजन बनेगा। आकस्मिक धनलाभ के
योग भी हैं। शुभ रंग = श्याम शुभ अंक : 3 |
|
4. |
कर्क (Cancer): |
दिन का प्रारंभ मानसिक तनाव और अशांतिपूर्वक होगा।
शारीरिक रूप से आलस्य और शिथिलता रहेगी। पेट सम्बंधित व्याधि रहेगी। किसी भी
कार्य में भाग्य सहकार नहीं दे रहा है ऐसा अनुभव होगा। संतानों के विषय में भी
चिंता अधिक रहेगी, परंतु मध्याहन के बाद मन में प्रसन्नता और शरीर में
स्फूर्ति का अनुभव होगा। व्यापारी वर्ग को उगाही का धन प्राप्त हो सकेगा।
मान-प्रतिष्ठा और उच्च पद प्राप्त होगा। शुभ रंग = उजला शुभ अंक : 4 |
|
5. |
सिंह (Leo): |
आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायी रहेगा। आचार-विचार पर
संयम बरतने की तथा अनैतिक कार्यों से दूर रहने की सलाह देते हैं। शारीरिक और
मानसिक श्रम अधिक रहेगा। इसलिए स्वास्थ्य में भी अस्वस्थता उत्पन्न हो सकती है।
आकस्मिक धनलाभ होगा। संतानो के विषय में चिंता रहने के कारण निरर्थक खर्च करना
पड़ेगा। प्रतिस्पर्धियों के साथ संभवतः वाद-विवाद टालिएगा। नकारात्मकता को भी
अपने से दूर रखने का प्रयास कीजिएगा। शुभ रंग = गुलाबी शुभ अंक : 5 |
|
6. |
कन्या (Virgo): |
कलाक्षेत्र के प्रदर्शन से एवं सामाजिक दृष्टि से आपको
यश-कीर्ति और मान-सम्मान प्राप्त होगा। व्यावसायिक क्षेत्र में आप के भागीदारों
के लिए समय अनुकूल है। मनोरंजन के क्षेत्र में आपका दिन आनंदपूर्ण बीतेगा।
व्यापारियों को उगाही का धन मिलने की संभावना है। मध्याह्न के बाद स्वास्थ्य
नरम-गरम हो सकता है। आकस्मिक लाभ होने की संभावना है। ईश्वरभक्ति और आध्यात्मिक
चिंतन मन को शांति प्रदान करेगा। शुभ रंग = श्याम शुभ अंक : 3 |
|
7. |
तुला (Libra): |
आज का दिन आपके लिए शुभ फलदायी है। किसी भी कार्य को आप
दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वासपूर्वक कर सकेंगे। मन को शांत रखिएगा। घर में वातावरण
आनंददायी और शांतिप्रद रहेगा। वाणी में संयम रखिएगा। कलाकारों के लिए आजका दिन
शुभ है, उनके कार्य निपुणता और कलाकी सूझ को प्रदर्शित करने का
अवसर मिलेगा। मनोरंजन के वातावरण में आज आप बहुत आनंदित रहेंगे और इसमें आप के
मित्र और सम्बंधी भी सहकार देंगे। बाह्य क्षेत्र में ख्याति प्राप्त होगी। शुभ रंग = नीला शुभ अंक : 6 |
|
8. |
वृश्चिक (Scorpio): |
आज आपको साहित्यिक प्रवृत्ति रुचिकर लगेगी। विद्यार्थियों
के लिए भी समय अनुकूल है। शेयर-सट्टे में लाभ होगा। मनोबल दृढ़ और आत्मविश्वास
भरपूर होगा। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। प्रतिस्पर्धियों के समक्ष विजय प्राप्त
होगी। फिर भी प्रत्येत कार्य को शांति से करिएगा। व्यवसाय में सह-कार्यकरों का
सहयोग प्राप्त होगा। संक्रमित लोगों से दूर रहें अन्यथा संक्रमण का भय हो सकता
है। शुभ रंग = गुलाबी शुभ अंक : 5 |
|
9. |
धनु (Sagittarius): |
आज सावधानीपूर्वक बरतने के लिए कहते हैं। माता के
स्वास्थ्य में हो रहा परिवर्तन और परिवार का अनिच्छनीय वातावरण आपकी स्वस्थता पर
नकारात्मक असर न करे, इसका ध्यान रखिएगा। इससे
आपका भी स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। धन और कीर्ति की हानि होगी, परंतु मध्याह्न के बाद आपका मन सृजनात्मक प्रवृत्तियों की
ओर आकर्षित होगा और प्रसन्नता का अनुभव करेगा। स्वभाव में प्रेम भाव में वृद्धि
होगी। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन शुभ है। शुभ रंग = केशरी शुभ अंक : 7 |
|
10. |
मकर (Capricorn): |
जीवनसाथी के साथ व्यवहार अधिक मधुरतापूर्ण होगा। मित्रों
के साथ पर्यटन पर जाने का आयोजन बना पाएंगे। भाईयों एवं स्नेहीजनों के साथ
सम्बंध अच्छे रहेंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। प्रतिस्पर्धियों पर विजय
प्राप्त होगी। मध्याह्न के बाद आकस्मिक दुर्घटनाओं के कारण आपकी मानसिक स्वस्थता
अस्वस्थता में परिवर्तित हो जाएगी। माता के स्वास्थ्य की भी चिंता रहेगी।
व्यवसायीजनों को व्यवसाय सम्बंधि चिंता सताएगी। मकान और स्थावर संपत्ति के
दस्तावेजों पर बहुत सोच-विचारकर सही मुहर लगाईएगा। शुभ रंग = पीला शुभ अंक : 9 |
|
11. |
कुंभ (Aquarius): |
अपने खर्च पर आपको संयम रखना होगा। साथ-साथ क्रोध और
जिह्वा पर भी संयम रखना होगा। जिससे किसी के साथ वाद-विवाद में उग्रता न हो जाए
और साथ-साथ नकारात्मक विचार भी मन से दूर हो जाए। मध्याह्न के बाद आपके विचारों
में स्थिरता दिखाइ देगी। किसी सृजनात्मक या तो कलात्मक प्रवृत्ति की ओर आप
मुडेंगे। परिवार में सुख-शांतिपूर्ण वातावरण बना रहेगा। कार्य-सफलता मिलेगी। शुभ रंग = श्याम शुभ अंक : 3 |
|
12. |
मीन (Pisces): |
आज आपके घर में धार्मिक कार्य होंगे। परिवार में आनंदमय
वातावरण रहेगा। कार्यसफलता मिलेगी। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान
रखिएगा। नए कार्य के लिए शुभ दिन है। मध्याहन के बाद आपके स्वभाव में क्रोध अधिक
रहेगा। इसलिए आपके वाणी और व्यवहार को संतुलित रखना आवश्यक है। परिवारजनों के
साथ अधिक वाद-विवाद न करने की सलाह देते हैं। खान-पान में भी ध्यान रखिएगा।
नकारात्मक विचारों को प्रभावित न होने दीजिएगा। शुभ रंग = पींक शुभ अंक : 8 |
पं. प्रेम सागर पाण्डेय् ,नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केन्द्र ,नि:शुल्क परामर्श - रविवार , दूरभाष 9122608219 / 9835654844

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews