Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

आज 01 - मार्च - 2021, सोमवार को क्या है आप की राशी में विशेष ?

आज 01 - मार्च - 2021, सोमवार को क्या है आप की राशी में विशेष ?

 दैनिक पंचांग एवं  राशिफल - सभी 12 राशियों  के लिए कैसा रहेगा आज का दिन जाने प्रशिद्ध  ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से    

श्री गणेशाय नम:

पंचांग  01 - मार्च - 2021, सोमवार  

तिथि                द्वितीया                 दिन  10:40:28     

नक्षत्र                उत्तरा फाल्गुनी        दिन  09:37:14     

करण :              गर                       08:37:33

                       वणिज                  19:13:06

पक्ष                  कृष्ण

योग                 शूल                      12:54:34

वार                 सोमवार

सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ

सूर्योदय                                       06:15:37

चन्द्रोदय                                      20:36:00

चन्द्र राशि                                    कन्या

सूर्यास्त                                        05:45:32

चन्द्रास्त                                       08:13:59

ऋतु                                            वसंत

हिन्दू मास एवं वर्ष

शक सम्वत                                    1942  शार्वरी

कलि सम्वत                                   5122 

दिन काल                                     11:33:47 

विक्रम सम्वत                                 2077 

मास अमांत                                   अमांत  माघ

मास पूर्णिमांत                                पूर्णिमांत  फाल्गुन

शुभ और अशुभ समय

शुभ समय  :- 

                       अभिजित           12:10:41 - 12:56:56

अशुभ समय   :-

               दुष्टमुहूर्त :                  12:56:56 - 13:43:11

                                             15:15:42 - 16:01:57

                  कंटक                     09:05:40 - 09:51:55

               यमघण्ट                    12:10:41 - 12:56:56

               राहु काल                  08:13:38 - 09:40:22

               कुलिक                      15:15:42 - 16:01:57

               कालवेला या अर्द्धयाम  10:38:11 - 11:24:26

               यमगण्ड                    11:07:05 - 12:33:49

                गुलिक काल              14:00:32 - 15:27:15

               दिशा शूल                  पूर्व

चन्द्रबल और ताराबल

ताराबल

भरणी, कृत्तिका, रोहिणी, मृगशिरा, पुनर्वसु, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तरा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, विशाखा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती 

चन्द्रबल 

मेष, कर्क, कन्या, वृश्चिक, धनु, मीन 

 

 

 आज का दैनिक राशिफल 01 - मार्च - 2021, सोमवार  

1.    

मेष (Aries):

आपका दिन फलदायी रहेगा। परिवारजनों के साथ बैठकर आप महत्वपूर्ण चर्चा करेंगे। घर की साज-सज्जा में आपको परिवर्तन करने की इच्छा होगी। ऑफिस या व्यवसाय क्षेत्र में अधिकारियों के साथ भी महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी। सरकारी लाभ मिलने की संभावना है। ऑफिस से संबंधित कार्य के लिए यात्रा करनी पड़ेगी। कार्यभार बढ़ सकता है।

शुभ रंग  =  गुलाबी

शुभ अंक  :  1

2.    

वृषभ (Tauras):

आज का दिन आपके लिए शुभ नहीं है। अनेक प्रकार की चिंता सताएगी। शारीरिक स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा। परिजनों के साथ मतभेद खड़े होंगे जिससे घर में विरोध का वातावरण बनेगा। आज के कार्य अधूरे रह सकते हैं। खर्च भी अधिक होगा। आज किए गए परिश्रम के असंतोषकारक परिणाम होंगे जिनसे मन में ग्लानि होगी। अविचारी निर्णय से गलतफहमी हो सकती है।

शुभ रंग  =  फीरोजा

शुभ अंक  :  6

3.    

मिथुन (Gemini):

आज अनेक रूप से लाभ होने के कारण आपके हर्षोल्लास में दोगुनी वृद्धि होगी। पत्नी एवं पुत्र की तरफ से लाभदायी समाचार मिलेंगे। मित्रों से हुई मुलाकात से आनंद मिलेगा। विवाहोत्सुकों को योग्य जीवनसाथी मिल सकता है। समयानुसार उत्तम भोजन का सुख मिलेगा।

शुभ रंग  =  फीरोजा

शुभ अंक  :  6

4.    

कर्क (Cancer):

आज का दिन आपके व्यवसाय के लिए लाभदायी है। आप पर उच्च अधिकारीगण की कृपादृष्टि होगी और आपके वर्चस्व में वृद्धि होगी। पदोन्नति की पूरी संभावना है। परिवार में आवश्यक विषयों पर चर्चा होगी। धन संपत्ति-मान सम्मान के अधिकारी बनेंगे। घर की साज-सज्जा में फेरबदल करेंगे। कुछ थकान का अनुभव होगा। गृहस्थ जीवन आनंदपूर्ण बीतेगा।

शुभ रंग  =  उजला

शुभ अंक  :  4

5.    

सिंह (Leo):

आज का दिन धार्मिक प्रवृत्तियों में व्यतीत करेगें और स्नेहीजनों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का सुनहरा अवसर आएगा। कर्मनिष्ठ होकर हाथ आए काम को पूर्ण करने का प्रयास करें। आपका व्यवहार न्याय अनुकूल रहेगा। क्रोध पर संयम रखें। व्यवसाय में बाधा उपस्थित होने की संभावना है। उच्च पदाधिकारियों की अप्रसन्नता के कारण दुखी होने की संभावना है।

शुभ रंग  =   उजला

शुभ अंक  :  4

6.    

कन्या (Virgo):

आज वाणी पर संयम रखने की सूचना देते हुए कहते हैं कि आज किसी नए कार्य का प्रारंभ न करें। क्रोध और आवेश में वृद्धि न हो इसका ध्यान रखें। परिवार और स्नेहियों के साथ उग्र विवाद के कारण दुख हो सकता है। संभवतः प्रवास न करें। हितशत्रुओं के प्रति सावधान रहें।

शुभ रंग  =  लाल

शुभ अंक  :  5

7.    

तुला (Libra):

आज के दिन आपका मन मित्रों व स्नेहीजनों के साथ खान-पान, सैर-सपाटे एवं प्रेम सम्बंधों की वजह से प्रफुल्लित रहेगा। यात्रा पर्यटन के योग हैं। आज मनोरंजन साधनों और वस्त्र-अलंकारों की खरीदी का योग है। तन व मन की तंदुरस्ती अच्छी है। मान-सम्मान मिल सकता है।

शुभ रंग  =  आसमानी

शुभ अंक  :  2

8.    

वृश्चिक (Scorpio):

आपका पारिवारिक वातावरण आनंद व उल्लास से लबालब रहेगा। तन में चेतना और स्फूर्ति का संचार होगा। दोस्त के वेश में छिपे शत्रु अपने प्रयासों में असफल रहेंगे। दफ्तर में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। स्त्री मित्रों के साथ मेल-मिलाप से आनंद में वृद्धि होगी। आर्थिक लाभ के संकेत मिलेंगे और अधूरे कार्य पूर्ण होंगे। बीमारी से पीड़ित व्यक्तियों को राहत मिलेगी।

शुभ रंग  =  लाल

शुभ अंक  :  5

9.    

धनु (Sagittarius):

आज कार्य सिद्धि व सफलता न मिले तो हताश न होने की सलाह देते हुए यह सूचित करते हैं कि क्रोध पर संयम रखें। संतति से सम्बंधित विविध प्रश्नों के विषय में मन चिंताग्रस्त रहेगा। आज कोई यात्रा प्रवास न करने की सलाह देते हैं।

शुभ रंग  =  पीला

शुभ अंक  :  9

10.       

मकर (Capricorn):

आपका दिन तनावयुक्त बताते हुए कहते हैं कि शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रतिकूलता का अनुभव करेंगे। घर में परिजनों के साथ अनिच्छनीय प्रसंग घटने की वजह से मन में अशांति होगी। समयानुसार भोजन न मिलने की संभावना है और शांतिपूर्ण निद्रा का अभाव रहेगा। पानी से दूर रहें। धन हानि और अपयश का योग है।

शुभ रंग  =  क्रीम

शुभ अंक  :  7

11.       

कुंभ (Aquarius):

चिंताओं के बादल हटने से आप मानसिक हल्कापन महसूस करेंगे। मन में उत्साह का संचार होगा, जिस वजह से दिनभर का समय आनंदपूर्वक बीतेगा। भाई-बंधुओं एवं स्नेहीजनों से मेलजोल बढ़ेगा। आज कोई महत्वपूर्ण योजना भी बना सकते हैं। कोई छोटे प्रवास का आयोजन भी हो सकता है।

शुभ रंग  =  उजला

शुभ अंक  :  4

12.       

मीन (Pisces):

आज वाणी पर संयम न रखने से लड़ाई-झगड़े की संभावना बनी रहेगी। खर्च पर भी संयम रखना अतिआवश्यक है। धन सम्बंधित लेन-देन में भी अत्यंत सावधानी की आवश्यकता है। शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। परिजनों से मनमुटाव के प्रसंग बन सकते हैं। खान-पान में भी संयम बरतिएगा।

शुभ रंग  =  पीला

शुभ अंक  :  9


पं. प्रेम सागर पाण्डेय् ,नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केन्द्र ,नि:शुल्क परामर्श -  रविवार , दूरभाष  9122608219  /  9835654844
दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |www.divyarashmi.com

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ