Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

श्रीराम मंदिर निर्माण निधि संग्रह अभियान का प्रारंभ कल जाने कहाँ और कब किनके द्वारा होगा निधि संग्रह |

श्रीराम मंदिर निर्माण निधि संग्रह अभियान का प्रारंभ कल| जाने कहाँ और कब किनके द्वारा होगा निधि संग्रह |

पटना, 14 जनवरी। श्रीराम मंदिर निर्माण निधि संग्रह अभियान का प्रारंभ 15 जनवरी से होगा। 44 दिनों तक चलने वाले इस अभियान की शुरुआत पटना के 18 स्थानों पर किया जायेगा। इस कार्यक्रम में कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे। बेली रोड के बड़ा हनुमान मंदिर पर कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख नरेन्द्र ठाकुर करेंगे। यहां बिहार के उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद भी उपस्थित रहेंगे। शीतला मंदिर, अगमकुंआ में आईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ. सहजानंद सिंह एवं बिहार सरकार के मंत्री रामसूरत राय करेंगे। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री, सांसद सुशील कुमार मोदी कंकड़बाग स्थित गायत्री मंदिर पर कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। यहां राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र प्रचारक रामदत्त चक्रधर भी उपस्थित रहेंगे। फुलवारी के शिव मंदिर पर बिहार विधान परिषद् के सदस्य डाॅ. संजय पासवान एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र कार्यवाह डाॅ. मोहन सिंह कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ एवं विश्व हिन्दू परिषद् के प्रांत अध्यक्ष पद्मश्री डाॅ. आर. एन. सिंह खाजपुरा के शिव मंदिर से इस कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। सामान्यतः सभी स्थानों पर प्रात 9 बजे यह कार्यक्रम शुरु किया जायेगा। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए अभियान समिति के प्रचार प्रमुख अभिषेक ओझा ने बताया कि अयोध्या में राम मंदिर का सपना सैकड़ों वर्ष से हिन्दू समाज संजोये बैठा था। सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के बाद यह सपना साकार हुआ है। इस चिर-प्रतिक्षित सपने को कार्यान्वित करने में कोई व्यक्ति का समर्पण छूट न जाये; इसलिए सभी कार्यकर्ता इस अभियान में जोर-सोर से लगे हुए हैं। इस अभियान को गति देने के लिए श्रीराम मंदिर निर्माण निधि समर्पण समिति का गठन किया गया है। इस समिति के प्रांत अध्यक्ष प्रख्यात चिकित्सक पद्मश्री डाॅ. आर. एन. सिंह हैं। पटना के अध्यक्ष प्रख्यात उद्यमी श्रीप्रकाश नारायण सिंह हैं। मंदिर निर्माण के लिए दस रूपये, सौ रूपये और सौ रूपये के कूपन छपाये गये हैं। दो हजार से अधिक दान रसीद के माध्यम से प्राप्त किया जायेगा। दो हजार रूपये से अधिक मंदिर निर्माण में सहयोग देने वाले को आयकर अधिनियम के धारा 80जी का लाभ मिलेगा।
15.01.2021 के कार्यक्रम स्थल
(श्री राम मंदिर निर्माण निधि संग्रह अभियान समिति)
01. बड़ी पटन देवी
- श्रीमती सीता साहू जी (मेयर, पटना)
- डाॅ. शाह अद्वैत कृष्ण (मा. संघचालक, पटना)
   (शिशु रोग विशेषज्ञ)
- श्री नंदू जी (प्रांत उपाध्यक्ष, विश्व हिन्दू परिषद्)
02. रानीपुर काली मंदिर
- श्री सम्राट चैधरी (विधान पार्षद्)
- श्री प्रबुद्ध जी (विभाग कार्यवाह)
03. जल्ला हनुमान मंदिर
- श्री महावीर मोदी
- श्री संजीव यादव जी
04. शीतला मंदिर, अगमकुंआ (समय 2 से 4 बजे)
- डाॅ. सहजानंद सिंह जी (अध्यक्ष, आई.एम.ए)
- मा. राजकुमार सिन्हा जी (प्रांत संघचालक, दक्षिण बिहार)
- श्री राम सूरत राय (मंत्री)

05. महारानी मंदिर, नगलापर, पटना साहिब
- श्री रामनवमी जी
- श्री नंद किशोर यादव जी
06. गुरुद्वारा पटना साहिब
- श्री नंद किशोर यादव जी (स्थानीय विधायक एवं पूर्व मंत्री, बिहार)
- श्री राम नवमी जी (सह क्षेत्र प्रचारक, रा.स्व.संघ)
07. दुर्गा मंदिर, चक बैरिया (10.30 बजे)
- पद्मश्री बिमल जैन जी
- श्री आस नारायण जी
08. राधा कृष्ण मंदिर, चैधरी टोला
- श्री अशोक विश्वास (टिकुली कला)
- श्री राधा मोहन शर्मा (भाजपा महामंत्री)
09. काली घाट, दरभंगा हाउस
- श्री नितिन नवीन (विधायक)
- श्री केशव राजू जी (विश्व हिन्दू परिषद्)
- डाॅ. जे. राय (स्मृति क्लासेस, समिति सदस्य)
10. गायत्री मंदिर, कंकड़बाग
- श्री सुशील मोदी जी (राज्यसभा सांसद एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री, बिहार)
- श्री रामदत्त चक्रधर जी (क्षेत्र प्रचारक)
11. शिव मंदिर, कच्ची तालाब, गर्दनीबाग (समय- 12 बजे दिन)
- श्री जगजीवन सिंह जी (निदेशक, बादशाह अगरबत्ती)
- श्री मनप्रीत जी (राष्ट्रीय सिख संगत)
- श्री गुरु प्रकाश जी (भाजपा)
12. शिव मंदिर, फुलवारी
- डाॅ. संजय पासवान (विधान पार्षद् एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री)
- डाॅ. मोहन सिंह जी (क्षेत्र कार्यवाह, रा.स्व.संघ)
13. मनोकामना मंदिर, आदर्श विहार काॅलोनी, विजय नगर
- श्री गिन्नी जायसवाल (विश्व हिन्दू परिषद्)
- वैद्य शिवादित्य ठाकुर जी (राष्ट्रीय आयुर्वेद परिषद्)
14. शिव मंदिर, खाजपुरा
- पद्मश्री डाॅ. आर. एन. सिंह जी (प्रांत अध्यक्ष, विश्व हिन्दू परिषद्)
- डाॅ. रमण त्रिवेदी जी (वेटनरी काॅलेज, पटना)
- श्री संजीव जी (अधिवक्ता परिषद्)
15. बड़ा हनुमान मंदिर (राजवंशी नगर, समय- 8 बजे सुबह)
- मा. नरेन्द्र ठाकुर जी (अ.भा.सह प्रचार प्रमुख)
- श्री तारकिशोर प्रसाद (उप मुख्यमंत्री, बिहार)
- श्री सर्वदेव प्रसाद गुप्त (समिति सदस्य)
16. उदासीन मठ (कुर्जी)
- डाॅ. राजीव सिंह जी (एनएमओ, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष)
- श्री प्रकाश जायसवाल जी (प्रांत मंत्री, विद्या भारती)
17. पंचमुखी हनुमान मंदिर (बोरिंग केनाल रोड)
- श्री शिव नारायण जी (भाजपा)
- श्री जय मंगल पासवान 
- श्रीमती शालिनी वैश्वाकियार (गंगा समग्र)
18. महावीर मंदिर (पटना जंक्शन)
- आचार्य किशोर कुणाल जी (पूर्व भा.पु.से. एवं पूर्व अध्यक्ष धार्मिक न्यास बोर्ड)
- श्री अजीत जी (प्रांत शारीरिक प्रमुख, रा.स्व.संघ, दक्षिण बिहार)
- श्री अनिल ठाकुर जी (क्षेत्र संपर्क प्रमुख, रा.स्व. संघ)

सभी जगह कार्यक्रम सुबह 9 बजे से प्रारंभ होगा

दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |www.divyarashmi.com

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ