Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

जदयू-भाजपा के गठबंधन टूटने को ले लोगों को दिग्भ्रमित कर रहा विपक्ष

बिहार में एनडीए की सरकार पूरे पांच साल चलेगी। किसी भी परिस्थिति में सरकार टूटने वाली नहीं है। यह बात सुपौल के जदयू सांसद दिलेश्वर कामैत ने मंगलवार की शाम जदयू विधायक के आवास पर कही। उन्होंने कहा कि अरुणाचल मामले के बाद विरोधी पार्टी लगातार जदयू और बीजेपी पर निशाना साध रही है। लोगों को दिग्भ्रमित कर रही है।

भाजपा और जदयू के गठबंधन की नींव काफी सशक्त और मजबूत है। विरोधी इस भ्रम को न पालें कि एनडीए की सरकार में दरार नहीं आने वाली है। सांसद ने कहा कि कोरोना काल में भी बिहार के विकास की गति नहीं थमी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार तो बनी, लेकिन एलजेपी के कारण जदयू को नुकसान सहना पड़ा। इस घटना क्रम से पार्टी को बड़ी सीख भी मिली। हार के कारणों को लेकर पार्टी लगातार समीक्षा कर रही है।

प्रत्याशियों की जीत के लिए कार्यकर्ताओं का जताया आभार

सांसद ने कहा कि मुख्यमंत्री ने पार्टी को और अधिक सशक्त व मजबूत बनाने के उद्देश्य से अपना राष्ट्रीय अध्यक्ष का दायित्व सांसद आरपी सिंह को सौंप दिया। जिले के सभी पांचों विधानसभा क्षेत्रों में एनडीए प्रत्याशी को मिली कामयाबी को लेकर कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया। उन्होंने दुख जताते हुए कहा कि सिंघेश्वर विधानसभा क्षेत्र में जदयू प्रत्याशी की हार हुई है। सांसद ने कहा कि 10 जनवरी को पटना में प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारी व सदस्यों की बैठक होगी। इसमें संगठन को मजबूत बनाने व आगे की रणनीति को लेकर विचार-विमर्श किया जाएगा।

सांसद ने विधायक वीणा भारती के बेटे के निधन को लेकर शोक संतप्त परिजनों को ढांढ़स बंधाया। मौके पर विधायक वीणा भारती, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह मुन्ना, जदयू प्रखंड अध्यक्ष कमाल खान, मनीष अग्रवाल, चंद्र नारायण यादव, एनामुल हसन आदि मौजूद रहे।

‘जीरो टॉलरेंस की सरकार में हर घंटे हो रही हत्या’

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा एक निजी कार्यक्रम के तहत मंगलवार की शाम करजाइन बाजार पहुंचे थे। पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रखंड अध्यक्ष जमील अनवर उर्फ टुन्ना के नेतृत्व में उनका कोशी निरीक्षण भवन में गर्मजोशी के साथ स्वागत स्वागत किया। उन्होंने कहा कि बिहार में अपराधियों का बोलबाला है।

लूट, हत्या, डकैती आम हो गया है। बिहार सरकार कहती है कि हम राज्य में जीरो टॉलरेंस पर सरकार चला रही है। फिर भी हर घंटे एक हत्या और बलात्कार की घटना सुनने को मिलती है। नीतीश कुमार सिर्फ मुखौटा बने हुए हैं, सरकार तो कोई और चला रहा है। ऐसी सरकार को इस्तीफा दे देना चाहिए। मौके पर पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रो. विमल यादव, प्रकाश चौधरी, महेश पांडे, बीरेंद्र दास, शंकर गुरु मेता, शत्रुघ्न चौधरी, राजीव चौधरी, राधा देवी, मुकेश यादव, लड्डू, मो. कुद्दुस, मो. फैज, मोइन, समसुद्दीन, प्रो. सूर्यनारायण मेहता, जगदीश प्रसाद गुप्ता मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/triveniganj/news/opposition-misleading-people-to-break-jdu-bjp-alliance-128096792.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ