बीएन मंडल विश्वविद्यालय में करीब एक माह पूर्व आयोजित एमएड इंट्रेंस टेस्ट का रिजल्ट अब तक जारी नहीं हो पाया है। जबकि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा दावा किया जा रहा था कि प्रवेश परीक्षा के तुरंत बाद कॉपियों की जांच कराकर एमएड प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट प्रकाशित कर दिया जाएगा।
विवि प्रशासन के इस लचर कार्यशैली से अभ्यर्थियों में काफी निराशा है। विदित हो कि राजभवन के निर्देश पर इस बार एमएड सत्र 2020-22 में नामांकन के लिए संबंधित विश्वविद्यालय को ही प्रवेश परीक्षा आयोजित करने का निर्देश दिया था। राजभवन के निर्देश पर विवि ने आवेदन से लेकर परीक्षा परिणाम तक का शिड्यूल जारी किया था। लेकिन निर्धारित शिड्यूल के अनुसार रिजल्ट का प्रकाशन नहीं हो पाया है। बीएनएमयू अंतर्गत दो जगहों पर एमएड की पढ़ाई होती है। सीटीई सहरसा में 50 व डिपार्टमेंट ऑफ एजुकेशन बीएनएमयू में 50 सीटें निर्धारित हैं। इसके लिए चार सौ से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। 9 दिसंबर 2020 को विवि के नॉर्थ कैंपस में इंट्रेंस टेस्ट का आयोजन किया गया। जिसमें 372 परीक्षार्थी शामिल हुए।
पहले बीएड के प्राप्तांक के आधार पर होता था नामांकन
इससे पहले एमएड में नामांकन बीएड के अंक के आधार लिया जाता था, लेकिन इस बार राजभवन ने नामांकन की प्रक्रिया में बदलाव करते इंट्रेंस टेस्ट आयोजित करने का निर्देश दिया था। बीएनएमयू में 16 अक्टूबर से 3 दिसंबर तक ऑफलाइन आवेदन जमा लिया गया। एंट्रेंस टेस्ट 9 दिसंबर को बीएनएमयू के नॉर्थ कैम्पस स्थित परीक्षा भवन में हुई। इसके बाद से अब तक छात्र-छात्राएं रिजल्ट के इंतजार में हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/supaul/news/results-of-med-entrance-exam-held-on-december-9-have-not-been-released-yet-128096808.html

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews