एनएच-57 पर भीमपुर थाना क्षेत्र की गश्ती के क्रम में बुधवार की सुबह भीमपुर पुलिस ने बियर से लदे तीन कंटेनर को पकड़ा। तीनों कंटेनर राजस्थान की किसी फैक्ट्री से बियर लेकर अरुणाचल प्रदेश जा रहा था।
हालांकि उत्पाद विभाग की टीम ने सभी दस्तावेज सही पाने पर तीनों कंटेनर को छोड़ दिया। भीमपुर थानाध्यक्ष सुबोध यादव ने बताया कि बुधवार की सुबह गश्ती के दौरान एनएच-57 पर शक के आधार पर तीन कंटेनर को रोका गया और जांच की गई। लिहाजा, पूछताछ में कंटेनर चालक ने कंटेनर में बियर लोड होने की बात कही।
तीनों कंटेनर को जब्त कर थाने लाया गया और मामले की सूचना उत्पाद विभाग समेत एसपी को दी गई। उन्होंने बताया कि कंटेनर चालक ने बताया कि वो लोग राजस्थान की एक बियर फैक्ट्री से माल लोडकर अरुणाचल प्रदेश जा रहे थे। उत्पाद विभाग के अधीक्षक निर्मल कुमार ने बताया कि बुधवार की सुबह भीमपुर पुलिस ने सूचना दी गई कि बियर से लदे तीन कंटेनर रोके गए हैं।
जांच करने पर पाया गया की तीनों कंटेनर गोपालगंज चेक पोस्ट आ रहे थे। तीनों कंटेनर में डिजिटल लॉक लगा हुआ सही पाया गया। जांच में सभी दस्तावेज सही पाए जाने पर पुलिस को तीनों कंटेनर को छोड़ने का आदेश दे दिया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/supaul/news/bhimpur-police-stopped-3-containers-loaded-with-beer-excise-department-left-documents-128096800.html

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews