Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

ईटहरी के वार्ड 3 व 4 के क्रियान्वयन समिति सचिव और इंजीनियर पर केस करने का आदेश

सिमरीबख्तियारपुर अनुमंडल के विभिन्न पंचायतों में मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट सात निश्चय में भारी अनियमितता की शिकायत बाद जिलाधिकारी द्वारा गठित जांच टीम द्वारा जांचोपरांत विकास योजनाओं में गबन की पुष्टि होने के बाद बनमा-ईटहरी प्रखंड क्षेत्र के ईटहरी पंचायत के वार्ड नं 3 एवं 4 के क्रियान्व्यन समिति के सचिव और इंजीनियर पर डीएम ने प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दे दिया है।

जिलाधिकारी द्वारा गठित जांच टीम के प्रतिवेदन के आधार पर दोनों वार्डों के वार्ड क्रियान्वयन समिति के सचिव, अध्यक्ष एवं कनीय अभियंता पर विकास योजनाओं में अनियमितता की पुष्टि हुई। डीएम ने एफआईआर दर्ज करने के साथ-साथ राशि वसूली का भी आदेश दिया है।

ईटहरी पंचायत के वार्ड 3 एवं 4 में 30 लाख की योजना में 16 लाख का गबन

वार्ड नं तीन के चार योजनाओं में 7 लाख 8 हजार रुपए का हुआ गबन

इटहरी पंचयात के वार्ड तीन में चार योजना लागत 14 लाख 77 हजार 833 रुपए में 7 लाख 8 हजार 766 रुपए का गबन हुआ। चार योजनाओं में मुख्य सड़क से मस्जिद गली में मिट्टी सोलिंग ढ़लाई कार्य में 68 हजार रुपए का गबन किया गया। मुख्य सड़क से विवेक यादव के घर तक मिट्टी सोलिंग एवं पीसीसी ढ़लाई कार्य में 1 लाख 96 हजार 989 रुपए का गबन, बनारसी पासवान के घर से नाथो मियां के घर तक मिट्टी सोलिंग एवं पीसीसी ढ़लाई कार्य में 2 लाख 44 हजार 877 रुपए का गबन व मैदनी यादव के घर से सुरेश यादव के घर तक ढ़लाई कार्य में 1.98 लाख गबन।

इसी पंचायत के वार्ड नं 4 के तीन योजनाओं में 9 लाख का गबन

जांच टीम ने वार्ड नं 4 के जिन तीन योजनाओं की जांच किया उसमें शिव मंदिर से लेकर लालू यादव के घर तक मिट्टी सोलिंग एवं पीसीसी ढ़लाई कार्य जो 7 लाख 99 हजार 730 की जगह 3 लाख 9 हजार 930 रूपए का गबन, शिव मंदिर से लेकर उपेन्द्र पासवान के घर तक गली में सोलिंग एवं पीसीसी ढ़लाई कार्य जो 2 लाख 84 हजार 544 रूपए में 98 हजार 591 रूपए का गबन वही शिव मंदिर से लेकर अरविंद यादव के घर तक गली में मिट्टी-सोलिंग-पीसीसी ढ़लाई कार्य जो 4 लाख 86 लाख 95 रूपए में 3 लाख 90 हजार 452 रुपए का गबन किया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/simri-bakhtiyarpur/news/implementation-committee-of-ward-3-amp-4-of-ithari-order-to-file-case-against-secretary-and-engineer-128096743.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ