भाेपाल में 16-18 जनवरी काे हाेने वाले कयाकिंग व केनाेइंग के राष्ट्रीय प्रतियाेगिता के लिए बिहार से दाे खिलाड़ियाें का चयन किया गया है। बिहार कयाकिंग एंड केनाइंग एसाेसिएशन के सचिव मनोज कुमार ने बताया कि जूनियर लेवल के लिए विशाल कुमार और अर्जुन सिंह का चयन किया गया। दोनों का चयन सी इवेंट 15 किमी के लिए किया गया है। चयन प्रतियोगिता के लिए भैरवा तालाब में सभी खिलाड़ियों का ट्रायल लिया गया। चयनकर्ता के रूप में रामचंद्र यादव, उपेंद्र यादव, उमेश पासवान और रविकांत थे।
राष्ट्रीय स्तर पर भी पहुंची है भागलपुर के खिलाड़ियों की धमक... 2013 में बिहार में कयाकिंग केनोइंग संघ की स्थापना हुई थी। भैरवा तालाब में कयाकिंग-केनोइंग का प्रशिक्षण चलता रहा है। रोज 20-25 खिलाड़ियों काे यहां प्रशिक्षण दिया जाता है। इस खेल को 2016 में टीएमबीयू ने अपने खेल कैलेंडर में भी शामिल किया था। राष्ट्रीय विश्विविद्यालय प्रतियोगिता में टीएमबीयू की कयाकिंग टीम फाइनल तक पहुंच चुकी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/news/two-players-of-kayaking-and-canoeing-will-go-to-bhopal-national-competition-will-be-held-in-bhopal-for-three-days-from-january-16-128100506.html

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews