Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

मड़वन-सलाहपुर रोड पर फाइनेंस कंपनी के कर्मी काे गाेली मार 12,800 रुपए लूटे

मड़वन-सलाहपुर रोड में मंगलवार की सुबह अपराधियों ने वेदिका क्रेडिट कैपिटल लिमिटेड फाइनेंस कंपनी के कर्मी राहुल कुमार काे गाेली मार कर 12 हजार 800 रुपए लूट लिए। वैशाली के मंसूरपुर फुलार निवासी नंदलाल राय के 25 वर्षीय पुत्र राहुल के पैर में गाेली लगी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग जुटे। उसका इलाज पीएचसी में हुआ।

करजा थानाध्यक्ष सरोज कुमार व सरैया एसडीपीओ राजेश कुमार शर्मा ने पहुंच कर मामले की जांच-पड़ताल की। जख्मी राहुल ने बताया कि बंगड़ी सलाहपुर से समूह की महिलाओं से पैसे की वसूली कर मड़वन की तरफ लौट रहा था, इसी दौरान पीछे से बाइक सवार तीन अपराधियो ने गोली चला दी व बैग में रखे 12 हजार 800 रुपए लेकर पानापुर की ओर भाग गए। बाइक को गड्ढे में गिरा दिया।
थानाध्यक्ष सरोज कुमार ने बताया कि मामले की जांच की गई है। एसडीपीओ राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि जल्द ही अपराधी गिरफ्तार हाेंगे। इधर, क्षेत्र में लगातार गाेली मार कर लूटपाट की घटनाएं होने से लोगों में भय का माहौल है। लोगों ने पुलिस-प्रशासन के प्रति आक्रोश व्यक्त करते हुए क्षेत्र में गश्ती बढ़ाने की मांग की है।

पिछले 15 दिन में गाेलीबारी कर लूटने की हुईं घटनाएं

  • 23 दिसंबर - बड़कागांव के शराफत अली को कांटी के लसगरीपुर के पास गोली मार कर बाइक लूटी। इलाज के दाैरान माैत।
  • 30 दिसंबर - मड़वन प्रखंड मुख्यालय से 200 मीटर की दूरी पर राजस्व कर्मचारी के सहायक को गोली मारकर बाइक लूटी।
  • 31 दिसंबर - रक्सा बहादुर चाैक पर गाेलीबारी करते हुए अपराधियाें ने लालगंज के विजय कुमार की बाइक लूटी।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
गोली से घायल फाइनेंस कर्मी।


source https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/news/finance-company-personnel-on-madvan-salahpur-road-looted-rs-12800-128093340.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ