Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

वनरक्षी पदों की बहाली के लिए लिखित परीक्षा कल

केंद्रीय चयन परिषद द्वारा पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में वनरक्षी पदों की बहाली के लिए लिखित परीक्षा 16 दिसंबर, बुधवार को दो पाली में आयोजित की जाएगी, जिसके संचालन के लिए संयुक्त आदेश जारी किया गया है। संयुक्ता आदेश में बताया गया है कि प्रथम पाली 10 बजे से 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली 02 बजे से 04 बजे तक तक संचालित होगी। परीक्षा को सुसंचालन करने के लिए काफी संख्या में दंडाधिकारी एवं पुलिस अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

इसके लिए जिला में 05 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें रामाधीन कॉलेज, संजय गांधी स्मारक महिला महाविद्यालय, डीएम उच्च विद्यालय, इस्लामियां उच्च विद्यालय एवं मुरलीधर मुरारका बालिका उच्च विद्यालय शामिल है। सभी परीक्षा केंद्रों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस अधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है, जिसके साथ काफी संख्या में सशस्त्र पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

इसके साथ-साथ दो जोनल दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है, जिसमें जिला अल्पसंख्यक पदाधिकारी खिलाफत अंसारी एवं जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सत्येंद्र प्रसाद को नामित किया गया है। इसके अलावा उड़नदस्ता पदाधिकारी अपर अनुमंडल पदाधिकारी राजीव कुमार को बनाया गया है। संयुक्ता आदेश में यह स्पष्ट बताया गया है कि प्रथम पाली में प्रथम पाली के लिए और द्वितीय पाली में द्वितीय पाली के भी निर्धारित प्रश्नपत्र खोले जाएंगे।

मोबाइल व इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पर रहेगी रोक
परीक्षा केंद्र में बेंचो या डेस्कों पर सही तौर पर रोल नंबर स्पष्ट रूप से अंकित रहेगा। बिजली, पेयजल एवं शौचालय की व्यवस्था दुरुस्त करेंगे। परीक्षा शुरू होने की एक घंटा पूर्व से परीक्षा समाप्त होने तक वीक्षक भी मोबाइल नहींं रखेंगे।

एसडीओ व एसडीपीओ को दी गई जिम्मेवारी
सभी परीक्षा केंद्रों की 500 गज की परिधि में धारा 144 लागू रहेगा। इसके उल्लंघन करने वालों को हिरासत में लिया जाएगा। परीक्षा को स्वच्छ एवं कदाचार मुक्त संचालन के लिए जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी हरिशंकर राम को सहायक संयोजक के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है। केंद्रीय चयन परिषद सिपाही भर्ती परीक्षा पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन विभाग में वनरक्षी लिखित परीक्षा स्वच्छ एवं कदाचार मुक्त सफल संचालन के लिए विधि व्यवस्था की संपूर्ण प्रभार में अनुमंडल पदाधिकारी निशांत एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार सिंह को तैनात किए गए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/shekhapura/news/written-exam-tomorrow-for-resumption-of-forest-guard-posts-128014526.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ