Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

पुलिस थानों में लगी ग्लास विंडो

पुलिस कर्मियों को कोरोना वायरस संक्रमण से बचाने के लिए पुलिस थानों में ग्लास विंडो लगाई गई हैं। पुलिस थाने में आने वाले नागरिक अब संबंधित पुलिस अधिकारी से जब बात करेंगे तो उनके बीच में कांच की एक दीवार रहेगी।

हेड कांस्टेबल गणेश राय ने बताया कि मंगलवारा थाना, एसडीओपी कार्यालय में यह ग्लास विंडो लगाई गई है। पीएचक्यू की तरफ से पुलिस संस्थानों में यह गिलास विंडो भेजी गई है। मंगलवारा थाने में दिवस अधिकारी की टेबल पर इसे रखा गया है। थाने आने वाले फरियादी एक तरफ बैठते हैं टेबल के दूसरी तरफ दिवस अधिकारी बैठते हैं। दोनों के बीच कांच की दीवार होने के कारण कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव हो जाता है। इसी के साथ मंगलवारा थाने में कोरोना वायरस संक्रमण से जुड़ी अन्य सावधानियों का पालन भी कराया जा रहा है।

थाने आने वाले लोगों के हाथों को सैनिटाइज कराया जाता है। इसी के साथ पुलिस थाना परिसर में प्रवेश करने वाले लोगों के लिए मास्क अनिवार्य किया हुआ है। यही कारण है कि कोरोना वायरस संक्रमण के दौर में इस थाने में कोरोना के कोई खास मामले सामने नहीं आए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/piparia/news/glass-windows-in-police-stations-128056946.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ