थाना क्षेत्र के झलखोरिया गांव में शुक्रवार को हुई राज कुमार हत्याकांड में मुख्य आरोपी ऋषिकेश उर्फ राजा को पुलिस ने बीती रात धर दबोच लिया है। गिरफ्तारी कब और कहां से हुई है, पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर रही है । थानाध्यक्ष सुसंत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछ ताछ के बाद जेल भेज दिया गया। मृतक के परिजनों ने इस मामले में छह लोगों को नामजद बनाया है।
बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द कर ली जाएगी। थानाध्यक्ष ने बताया की गोली मारकर भागने में उपयोग किया गया पल्सर बाई भी बरामद कर जब्त कर ली गई है। लिखित आवेदन के अनुसार एक लाइनर समेत आधा दर्जन लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/sasaram/news/the-main-accused-in-the-jhalkhoria-murder-case-128014489.html

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews