Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

नजराना लिए काम कराएं : विधायक

प्रखंड कार्यालय के प्रशिक्षण भवन में विधायक राकेश रौशन ने प्रखंड के विभिन्न विभाग के पदाधिकारियों के साथ बैठक की।

बैठक में स्वास्थ्य और बाल विकास परियोजना के पदाधिकारी अनुपस्थित थे। बैठक में विधायक ने स्पष्ट रूप से कहा कि प्रखंड के कार्यालयों में भ्रष्टाचार व्याप्त है। बिना नजराना दिए जनता का कोई काम नहीं होता है। उन्होंने साफ कहा कि प्रखंड को पूरी तरह भ्रष्टाचारमुक्त बनाया जाएगा। सरकार द्वारा मिलने वाली आवास, पेंशन, अनाज, राशन कार्ड में किसी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जब तक समाज के अंतिम पायदान पर रहने वाले व्यक्ति का विकास नही होगा तब तक विकास की बात सोचना बेमानी होगी।

उन्होंने माह में एक दिन प्रखंड में जनता दरबार लगाने को कहा। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यालय में हर सोमवार को जनता दरबार लगाकर जनता की समस्या को सुना जायेगा। उप्रमुख शैलेंद्र कुमार सिंह ने भी भ्र्ष्टाचार बंद करने की बात कही। मुखिया संघ के अध्यक्ष युगेश्वर गोप ने कहा कि प्रखंड से लेकर पंचायत स्तर तक भ्रष्टाचार की गंगा बह रही है। उप मुख्य पार्षद एजाज अहमद ने कहा कि आवास योजना में कमीशनखोरी व भ्रष्टाचार नहीं चलेगी। थानाध्यक्ष शरद कुमार रंजन ने कहा कि वाहनों से अवैध वसूली करते पकड़े जाने पर कार्रवाई की जायेगी। बीडीओ चंदन कुमार ने कहा कि गडबड़ी में सुधार कर विकास कार्यो में तेजी लायी जायेगी।

इस मौके पर प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि मिथलेश यादव, पंचायत राज पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार पाल, खुदागंज थानाध्यक्ष अनील कुमार, रवि सिंह, सुनील सिंह, सिद्धि सदन गिरी, उमेश पासवान, उपेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Get an eye for work: MLA


source https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/shekhapura/news/get-an-eye-for-work-mla-128017928.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ