Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

पैतृक संपत्ति पर भतीजों ने जमाया कब्जा, चाचा-चाची को मारपीट किया घायल

चेवाड़ा थाना अंतर्गत सदर बाजार में पैतृक संपत्ति पर भतीजों ने कब्जा जमा लिया है। वहीं, इस दौरान घर घुसने पर भतीजों ने मारपीट कर चाचा-चाची के साथ मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया है। घटना से आहत चाचा-चाची ने चेवाड़ा थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।

इस बाबत पीड़िता राकेश कुमार चौरसिया ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर शहर में रहते हैं, सोमवार को वह अपने पूरे परिवार के साथ अपने पैतृक घर चेवाड़ा वापस आया तो उसके भतीजा चुनचुन चौरसिया अपने छह भाइयों, बेटे व अपने स्टाफ पवन कुमार आदि ने मारपीट कर बुरी तरह से घायल कर दिया है। इस दौरान थाना की शरण लेने पर उक्त लोगों ने फोन पर जान मारने की धमकी भी दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/shekhapura/news/nepalese-took-possession-of-ancestral-property-injured-uncle-and-aunt-injured-128014553.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ