Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

बेड़ा पार कर

बेड़ा पार कर(हिन्दी ग़ज़ल)

मेरा निवेदन स्वीकार कर।
आ मुझे खुलकर प्यार कर।१।
दूर रहकर उलझाना बातों में-
यूं अपने सपने मत बेकार कर।२।
ये काजल,गजरा और बिंदिया-
मुझे दिखाकर न बेकरार कर।३।
देख देखकर दिल मचलता है-
मदहोश नयनों से मत मार कर।४।
यदि दिल में हमारा अरमान है-
तो मेरा हाथ पकड़ इजहार कर।५।
ये 'मिश्रअणु' तो तेरा दीवाना है-
इस प्रेम पयोधी से बेड़ा पार कर।६।
      --:भारतका एक ब्राह्मण.
        ©संजय कुमार मिश्र 'अणु'
         वलिदाद अरवल (बिहार)
दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |www.divyarashmi.com

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ