थाना क्षेत्र के कररबाना पंचायत के सुंदरपुर गांव निवासी किशनदेव राय के घर में बुधवार की रात आग लगने के कारण दो लाख से अधिक की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई। घटना के दौरान ग्रामीण बाल्टी में पानी लेकर घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। ग्रामीणों के कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक घर में रखे सारा सामन जलकर राख हो चुका था।
पीड़ित किशनदेव राय ने कहा कि परिवार के सभी लोग खाना खाकर सोेने के लिए चले गए। इसी बीच चिंगारी से आग लग गया। आग की लपटे तेज होते देख परिवार के लोगों ने हल्ला शुरू कर दिया। हालांकि तब तक कपड़े, फर्नीचर, अनाज व जेवर सहित दो लाख से अधिक की संपत्ति जलकर नष्ट हो गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/surasand/news/raids-started-for-the-arrest-of-miscreants-128001499.html

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews