Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

वीर कुंवर सिंह पर की गई टिप्पणी के खिलाफ करणी सेना ने किया प्रदर्शन

बिहार सरकार की परिवहन मंत्री शीला मंडल द्वारा बाबू वीर कुंवर सिंह के लिए की गई अपमानजनक टिप्पणी के खिलाफ गुरुवार को श्री राजपूत करणी सेना की स्थानीय इकाई द्वारा मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। शहर के वीर कुंवर सिंह चौक पर कुंवर सिंह की प्रतिमा के सामने सेना के कार्यकर्ताओं ने मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

इस दौरान कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे सेना के जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी सिंह ने कहा कि सीएम जल्द ऐसे असभ्य और अशिक्षित मंत्री को अपने मंत्रिमंडल से बर्खास्त करें। अन्यथा श्री राजपूत करणी सेना पूरे देश में आंदोलन करेगी। मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष अभय सिंह, अमरेश मुखिया, प्रभाष, ऋषभ, आयुष, रोहित, दीपक, गौरव, केशव, बिट्टू, रंजीत, राहुल, अचल सिंह व अन्य थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
परिवहन मंत्री का पुतला दहन करते राजपूत करणी सेना के सदस्य।


source https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/sitamarhi/news/karni-sena-protests-against-comments-made-on-veer-kunwar-singh-128001506.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ