कोरोना और इश्क का किरदार
वालिद ने लाड़ले के रूठने पर यूं जिद पूरी कर दी।
मनपसंद लड़की से शादी के लिये हामी भर दी।
शादी के बाद बीबी बोली मुझे अकेले ही रहना है,
लिहाजा, आपके माता-पिता आदि से पारिवारिक दूरी रखना है।
हो सकता है यह बेशक आपकी हो सकती है मजबूरी,
लेकिन आधुनिक प्यार के लिये यह कारनामा है बेहद जरूरी।
ऐसा ही हुआ और माता हौले हौले हो गई, बीमार
ऐसी दूरी से पिता का कमजोर हो गया व्यापार ।
हालत देख छोटी बेटी बोली, पापा आपके अच्छे दिन जल्द जरूर आ जायेंगे।
कोरोना संक्रमण के कारण भैया भाभी ने पारिवारिक दूरी बना ली होगी,
वायरस खत्म होने के बाद भैया-भाभीजी वापिस घर जरूर आयेंगे।
राजेश लखेरा, जबलपुर।
दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |www.divyarashmi.com


0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews