Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

कृषि कानून के विरोध में वामदलों ने दिया धरना

कृषि कानून के विरोध में सोमवर को वाम दलों ने अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति के बैनर तले जिला समाहरणालय गेट के समीप धरना दिया। इस दौरान सीपीआई, भाकपा सहित अन्य विपक्षी दलों ने के नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस बाबत सीपीआई के जिला सचिव ने प्रभात कुमार पाण्डेय ने बताया कि केन्द्र सरकार द्वारा पारित किया गया कृषि विधेयक पूरी तरह से किसान विरोधी क़ानून है, जिसे हम कतई बर्दाश्त नहींं करेंगे।

उन्‍होंने कहा कि पहले मोदी सरकार ने नोटबंदी लाकर लोगो की जान ले ली। फिर जीएसटी लगाकर छोटे व्यापारियों का जीना मुहाल कर दिया। वहीं अब केंद्र सरकार किसानों के विरूद्ध तीन बिल पारित करवाकर किसानों को कॉरपोरेट का गुलाम बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

इस अवसर पर भाकपा माले जिला सचिव विजय कुमार विजय, किसान महासभा के नेता कमलेश कुमार मानव, माले नेता कमलेश प्रसाद, राजेश कुमार राय, आनंदी सिंह, शिवशंकर सिंह, धर्मराज कुमार सहित अन्य लोग शमिल थे। वहीं, भाजपा ने प्रेसवार्ता आयोजित कर कहा कि इस किसान आंदोलन को विपक्षी पार्टी द्वारा हाईजैक कर किसानों के बीच अफवाह फैलाया जा रहा है कि किसानों द्वारा उपजाए गए फसलों को दाम नहींं मिलेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/shekhapura/news/left-parties-protest-against-agricultural-law-128014531.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ