स्थानीय हर्षपति सिंह महाविद्यालय के निकट मुख्य पथ पर ट्रक और कार के बीच टक्कर हो गई। इसमें कार सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हादसा सोमवार की रात लगभग 10 बजे लक्ष्मीपुर चौक और कॉलेज के बीच हुआ। हादसे के वक्त कार मधेपुर की ओर जा रही थी और ट्रक लक्ष्मीपुर चौक की ओर जा रहा था। घटना में कार का अगला भाग क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर वहां से भागने में सफल रहा। इधर गंभीर रूप से जख्मी कार सवार राजकुमार साहू को स्थानीय लोगों द्वारा अस्पताल पहुंचाया गया जहां से बेहतर इलाज के लिए उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया गया।
जख्मी के परिजनों ने मंगलवार की सुबह बताया कि डीएमसीएच से भी उसे पटना रेफर कर दिया गया है जहां एक निजी अस्पताल में राजकुमार साहू जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त कार जब्त कर ली गई है। यह कार दरभंगा जिले के घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के बुढ़ेब गांव निवासी गौतम कुमार सिंह की है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/darbhanga/news/car-rider-injured-in-car-and-truck-collision-127994525.html

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews