मेहसी पुलिस ने गुप्त सूचना पर चकलहूरन कोठी में छापेमारी कर बाइक सवार को 72 बोतल विदेशी शराब के साथ तस्कर को बुधवार को गिरफ्तार किया। आरोपी मेहसी थाना क्षेत्र के बखरीनाजीर निवासी सनोज सहनी है। पुलिस ने तस्कर का बाइक भी जब्त किया है। पुष्टि करते हुए मेहसी थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि सनोज सहनी अपनी बाइक से विदेशी शराब लेकर जा रहा था। तलाशी के दौरान उसके बाइक से 72 बोतल विदेशी शराब बरामद करते हुए शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया। जिसे न्यायिक हिरासत में मोतिहारी भेजा जा रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/mehsi/news/smuggler-arrested-with-foreign-liquor-128021638.html

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews