खौफ में बिक्रम प्रखंड के अंतर्गत मंझौली पंचायत के मुखिया
रिपोर्ट - शान्तनु कुमार सिंह
खौफ में है पटना जिला के बिक्रम प्रखंड अंतर्गत अख्तियारपुर मंझौली पंचायत के मुखिया, खानापूर्ति करने में लगे है पदाधिकारी।
नीतीश कुमार की महत्वाकांक्षी सात निश्चय योजना नल-जल योजना पर सरकार सख्त दिखाई देने लगी है। दरसल लगातार पंचायत के लोगो की शिकायत थी कि नल-जल योजना मे सरकार ने जनता को लूटने का काम किया है।
यही नही बिहार चुनाव मे विपक्ष भी कई बार नल-जल योजना मे गडबडी की बात कह रहा था। कई बार लोगो के द्वारा वीडियो भी वायरल हुआ,नल है तो जल नही,कही कही कम बोरिंग कर मुखिया वार्ड सदस्य के द्वारा पदाधिकारी के मदद से खानापूर्ति करने का काम किया गया। कही कही नल का पाईप भी कबरा हुआ देखने को पाया गया।
अब सरकार नई कैविनेट के जरिये अपनी खामियो को पहले दुर करने लगी है। पंचायती राज विभाग ने राज्य के सभी जिले के डीएम को पत्र जारी किया है। जिसमें घर- घर नल का जल योजना को जल्द से जल्द समीक्षा करने को कहा गया है। यदि जहाँ कही भी दोषी मुखिया और वार्ड सदस्य दिखे तो कार्यवाही की अनुशंसा हर हालत में भेजने का निर्देश दिया गया है। अब सरकार ने तय कर लिया है कि जहां कही भी नल जल योजना में गड़बड़ी हुआ है वहॉ के दोषी मुखिया और वार्ड सदस्य व पदाधिकारी के खिलाफ जांच कर कारवाई करने का आदेश जारी की जाये,जिसे सुन इनलोगो के बीच ख़ौफ़ कायम है, मुखिया पदाधिकारी के मदद से खानापूर्ति करने में रात दिन एक किये हुए है।दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |www.divyarashmi.com


0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews