Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

आज 18 - दिसम्बर - 2020, शुक्रवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से

श्री गणेशाय नम:

दैनिक पंचांग 18 - दिसम्बर - 2020, शुक्रवार

पंचांग

तिथि                चतुर्थी                   सायं  05:17:31

नक्षत्र                श्रवण                    रात्रि  10:10:36

करण :              विष्टि                    14:24:41

                       बव                      26:14:29

पक्ष                  शुक्ल

योग                 व्याघात                 14:05:50   

वार                 शुक्रवार

सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ

सूर्योदय                                       06:47:31

चन्द्रोदय                                      10:26:00

चन्द्र राशि                                    मकर

सूर्यास्त                                        05:13:36 (वाराणसी अनुसार)

चन्द्रास्त                                       21:15:00

ऋतु                                            हेमंत

हिन्दू मास एवं वर्ष

शक सम्वत                                    1942  शार्वरी

कलि सम्वत                                   5122 

दिन काल                                     10:19:21

विक्रम सम्वत                                 2077 

मास अमांत                                   कार्तिक  

मास पूर्णिमांत                                मार्गशीर्ष  

शुभ और अशुभ समय

शुभ समय  :- 

                       अभिजित           11:57:19 - 12:38:36

अशुभ समय   :-

               दुष्टमुहूर्त :                  09:12:09 - 09:53:26

                                             12:38:36 - 13:19:54

                 कंटक                      13:19:54 - 14:01:11

               यमघण्ट                    16:05:04 - 16:46:21

               राहु काल                  11:00:32 - 12:17:57

               कुलिक                      09:12:09 - 09:53:26

               कालवेला या अर्द्धयाम  14:42:29 - 15:23:46

               यमगण्ड                    14:52:48 - 16:10:13

                गुलिक काल              08:25:42 - 09:43:07

               दिशा शूल                  पश्चिम

चन्द्रबल और ताराबल

ताराबल

अश्विनी, कृत्तिका, रोहिणी, मृगशिरा, आर्द्रा, पुष्य, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, स्वाति, अनुराधा, मूल, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, शतभिषा, उत्तराभाद्रपद

चन्द्रबल 

मेष, कर्क, सिंह, वृश्चिक, मकर, मीन

विशेष  ~

वैनायिकी श्रीगणेश चतुर्थी व्रत।

 आज का दैनिक राशिफल 18 - दिसम्बर - 2020, शुक्रवार

1.    

मेष (Aries):

विचारों की अस्थिरता आपको उलझनपूर्ण परिस्थिति में डालेगी। नौकरी- व्यवसाय के क्षेत्र में स्पर्धायुक्त वातावरण रहेगा, जिसमें से बाहर आने का प्रयत्न कामयाब साबित होगा। नए कार्य करने के लिए प्रेरित होंगे। छोटे-से प्रवास की संभावना है। बौद्धिक तथा लेखन कार्य के लिए अच्छा दिन है। महत्त्वपूर्ण निर्णय न लेने की सलाह देते हैं।

शुभ रंग  =  आसमानी

शुभ अंक  :  7

2.    

वृषभ (Tauras):

मन की द्विधा ठोस निर्णय पर आने में रोकेगी। परिणाम स्वरूप हाथ में आए हुए अवसर खोएंगे। लेखक, कारीगर, कलाकारों को अपने कौशल प्रदर्शन का अवसर मिलेगा। आपकी वाकपटुता आपका कार्य संपन्न करेगी और दूसरे को मोहित करेगी। नए कार्य की शुरुआत के लिए दिन अच्छा न होने के सम्बंध में बताते हैं।

शुभ रंग  =  क्रीम

शुभ अंक  :  2

3.    

मिथुन (Gemini):

आज का दिन लाभदायक साबित होने की आशा रख सकते हैं। सुबह से ताजगी और प्रसन्नता का अनुभव होगा। मित्रों तथा सगे- सम्बंधियों के साथ मिलकर उत्तम भोजन का आनंद लेंगे। आर्थिक लाभ मिलने के साथ-साथ कहीं से गिफ्ट प्राप्त होने से आप अधिक खुश होंगे। सभी के साथ मिलकर आनंददायक प्रवास का आयोजन की संभावना है।

शुभ रंग  =  हरा

शुभ अंक  :  6

4.    

कर्क (Cancer):

शरीर और मन में बेचैनी तथा अस्वस्थता का अनुभव होगा। मन की संदिग्धता और द्विधा आपकी निर्णय शक्ति को कसौटी के शिखर पर चढ़ाएंगे। विशेष रूप से परिवारजनों के साथ मनमुटाव का प्रसंग बनने से मन में उदासी बढ़ेगी। माताजी का स्वास्थ्य चिंता का कारण बनेगा। धन खर्च बढ़ेगा। गलतफहमी या वाद-विवाद से दूर रहने की सलाह देते हैं।

शुभ रंग  =  आसमानी

शुभ अंक  :  7

5.    

सिंह (Leo):

आज के दिन आपको विविध लाभ मिलने की संभावना है। ऐसे समय में मन का ढीलापन आपको लाभ से वंचित न कर दे, इसका ख्याल रखना पड़ेगा। मित्र- मंडल एवं स्त्री वर्ग और बुजुर्गों से लाभ होगा। नौकरी व्यवसाय में पदोन्नति और आय वृद्धि का योग है। दांपत्यजीवन में जीवनसाथी के साथ अधिक निकटता अनुभव करेंगे।

शुभ रंग  =  लाल

शुभ अंक  :  5

6.    

कन्या (Virgo):

नए कार्य शुरू करने के लिए निर्मित योजनाओं को अमल में लाने का आज उत्तम समय है। व्यापार में लाभ होगा। बकाया वसूली के पैसे वसूल किये जा सकेंगे। नौकरी पेशावालों की पदोन्नति की संभावनाएँ हैं। पिता की तरफ से लाभ होगा। परिवार में आनंद- उत्साह का वातावरण रहेगा। सरकारी कामकाज पूरे होंगे और स्वस्थता से आज का दिन व्यतीत करेंगे।

शुभ रंग  =  हरा

शुभ अंक  :  6

7.    

तुला (Libra):

लंबी दूरी की यात्रा या धार्मिक स्थान की मुलाकात होगी। विदेश यात्रा के लिए अनुकूलता रहेगी। फिर भी आपको संतान और स्वास्थ्य के सम्बंध में चिंता रहेगी। नौकरी पेशावालों को उच्च पदाधिकारियों तथा सहकर्मियों का आज सहयोग नहीं मिलेगा। विरोधियों या प्रतिस्पर्धियों के साथ चर्चा में गहरे न उतरने की सलाह देते हैं। धन का खर्च होगा।

शुभ रंग  =  क्रीम

शुभ अंक  :  2

8.    

वृश्चिक (Scorpio):

आज का दिन बिना किसी प्रवृत्ति के सावधानीपूर्वक व्यतीत करना पड़ेगा। नए कार्य शुरू न करें। क्रोधावेश और अनैतिक आचरण आपको कठिनाई में डाल सकते हैं। समय से भोजन नहीं मिलेगा। राजकीय अपराधी प्रवृत्तियों से दूर रहने और नए सम्बंध विकसित करने की सलाह देते हैं। दुर्घटना से बचें। इष्टदेव का नाम स्मरण राहत देगा।

शुभ रंग  =  लाल

शुभ अंक  :  5

9.    

धनु (Sagittarius):

बौद्धिक, तार्किक, विचार-विनिमय और लेखन कार्य के लिए शुभ दिन है। मनोरंजन, प्रवास, मित्रों के साथ मिलन-मुलाकात, सुंदर भोजन और वस्त्र परिधान, विपरीत लिंगीय पात्रों के साथ की निकटता आज के दिन को आनंदित और रोमांचित बनाएगा। भागीदारी में लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ के सम्बंधों में अधिक धनिष्ठता रहेगी। सार्वजनिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

शुभ रंग  =  उजला

शुभ अंक  :  4

10.       

मकर (Capricorn):

आपके व्यापार- धंधे का विकास होगा। आर्थिक रूप से लाभदायक दिन होने से पैसे की लेन-देन में सरलता रहेगी। परिवार में सुख- शांति का माहौल रहेगा। कार्यकर्ता तथा अधीनस्थ लोगों का सहयोग मिलेगा। प्रतिस्पर्धियों को पराजित करने में कामयाब साबित होंगे। मात्र कानूनी गुत्थियों से थोड़ा सावधान रहने की सलाह देते हैं।

शुभ रंग  =  क्रीम

शुभ अंक  :  2

11.       

कुंभ (Aquarius):

आज आप संतानों और अपने स्वास्थ्य के सम्बंध में चिंतित रहेंगे। अपच, पेट-दर्द से परेशान होंगे। विचारों में तेजी से परिवर्तन मानसिक स्थिरता में खलल पहुँचाएगी। आज नए कार्यों का आरंभ न करना हितकर है। यात्रा प्रवास में कठिनाइयां आएंगी। इसलिए संभव हो तो स्थगित रखने की सलाह देते हैं।

शुभ रंग  =  आसमानी

शुभ अंक  :  7

12.       

मीन (Pisces):

शारीरिक- मानसिक भय रहेगा। कुटुंबीजनों के साथ वाद-विवाद होगा। माताजी का स्वास्थ्य खराब होगा। अनचाही घटनाओं से आपके उत्साह में कमी आएगी। अनिद्रा से परेशान रहेंगे। धन और कीर्ति की हानि होगी। कोरोना संक्रमित लोगों से दूर रहें।

शुभ रंग  =  उजला

शुभ अंक  :  4


पं. प्रेम सागर पाण्डेय् ,नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केन्द्र ,नि:शुल्क परामर्श -  रविवार , दूरभाष  9122608219 /  9835654844
दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |www.divyarashmi.com

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ