Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

सामूहिक दुष्कर्म मामले की जांच के लिए पहुंचे एसपी, घटना की ली जानकारी

भरगामा प्रखंड क्षेत्र के वीरनगर पश्चिम पंचायत अंतर्गत जेबीसी नहर के समीप आग्नेयास्त्र के बल पर एक महिला के साथ दो माह पूर्व हुए सामूहिक दुष्कर्म घटना की जांच के लिए शुक्रवार को एसपी हृदय कान्त विषहरिया पहुंचे। उनके साथ महिला थानेदार सह केस की आईओ और भरगामा थानेदार भी थे।

एसपी ने इस संबंध में पीड़िता से पूछताछ कर आवश्यक जानकारी ली। यहां बता दें कि सामूहिक दुष्कर्म मामले को लेकर पीड़िता ने चार लोगों के विरूद्ध महिला थाना में कांड 111/20 दर्ज कराई थी।

जिसमें पीड़िता ने आरोप लगाया था कि सीमावर्ती पूर्णिया जिले के चकमका हाट से घरेलू सामान खरीद कर घर लौटने के क्रम में वीर नगर पश्चिम पंचायत के जेवीसी नहर के समीप आग्नेयास्त्र के बल पर चार लोगों ने जबरन रोक कर रात भर बारी बारी से दुष्कर्म की घटना को दो माह पूर्व अंजाम दिया था।दुष्कर्म की घटना के बाद पीड़ित ने भरगामा थाना पहुंच कर सूचना दिया था। महिला से सबंधित मामले को देखते हुए पीड़िता को महिला थाना अररिया भेज दिया गया।

पीड़िता के आवेदन पर महिला थाना में विरनगर पश्चिम के चार लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज हुई थी। पुलिस कप्तान हृदय कांत ने कांड के अनुसंधान कर्ता रीता कुमारी के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर मामले का जांच की और आवश्यक निर्देश दिए।मौके पर थानाध्यक्ष उमेश कुमार व पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/bhargama/news/sp-arrived-to-investigate-the-gang-rape-case-information-about-the-incident-128053398.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ