Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

जिला प्रशासन ने नहीं की अलाव की कोई व्यवस्था

जिले में कंपकपाती ठंड बढ़ गई है। इस कंपकपाती ठंड ने गरीब श्रेणी के लोग, बच्चे और वृद्ध की मुश्किल बढ़ा दी है। ठंड के साथ-साथ कोहरे से भी आम जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है, लेकिन ठंड से किसी तरह के बचाव का प्रशासन द्वारा इंतजाम नहीं किए जाने से हर कोई आहत है। लोग प्रशासन से आस लगाए बैठे है कि चौक-चौराहों पर अलाव का इंतजाम कर देगी। सड़क किनारे लोग कार्टून और रद्दी कपड़े जला कर ठंड से बच रहे है। अब तक नगर परिषद प्रशासन भी हाथ पर हाथ दिए बैठा है।

ठंड बढ़ने का इंतजार कर रही है। मौसम के करवट लेने के बाद बढ़ी ठंड से लोगों की समस्या बढ़ने लगी है। ठंड से परेशान लोग अपने शरीर में गर्माहट लाने के लिए कई तरह के उपाय कर रहे हैं। बढ़ी कंपकंपी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। विशेष तौर पर गरीब परिवार के लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अलाव तापते लोग।


source https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/shekhapura/news/the-district-administration-did-not-arrange-any-bonfire-128007854.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ